Showing posts with label Travel. Show all posts
Showing posts with label Travel. Show all posts

Tuesday, 15 August 2017

जल्द ही धरती के पास से गुजरेगा एस्टेरॉयड, तैयारी में लगीं नासा समेत कई एजेंसियां

किसी खगोलीय पिंड के धरती से टकराने पर क्या हो सकता है इसका अंदाजा हमें जल्द ही लग सकता है. भविष्य में ऐसी किसी स्थिति से तैयारी के लिए नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) और अन्य अंतरिक्ष एजेंसियां एक परीक्षण करने जा रही हैं.यह परीक्ष्ण अंतरिक्ष में वास्तविक स्थितियों में किया जाएगा. अक्टूबर में एक छोटा ऐस्टरॉयड धरती के पास से होकर गुजरेना वाला है. इसके पास से गुजरने पर बनने वाली स्थितियों का आकलन किया जाएगा ऐस्टरॉयड के गुजरने पर नासा और अन्य एजेंसियां यह जानने की कोशिश करेंगी कि भविष्य में किस तरह धरती को खगोलीय​ पिंडों के खतरे से बचा सकते हैं.पृथ्वी को कोई खतरा नहीं वैज्ञानिक इस ऐस्टरॉयड को करीब से देखने और समझने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा खगोलिया पिंडों से टकराने की हालत में धरती को बचाने के लिए कौन-से सिस्टम उपलब्ध हैं इसका भी जायजा लेंगेग. इससे पता चलेगा कि ऐसी कोई मुसीबत आने पर दुनिया के अलग-अलग देश एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं. इस ऐस्टरॉयड का नाम 2012 TC4 रखा गया है. यह धरती की ओर बढ़ रहा है और अक्टूबर तक यह पृथ्वी के पास से गुजरेगा. हालांकि, इसके गुजरने से धरती को कोई खतरा नहीं होगा. यह ऐस्टरॉयड अगर पृथ्वी के नजदीक आता भी है तो यह 4200 मील की दूरी से होकर निकल जाएगा. वैज्ञानिक लगातार इसे ट्रैक कर रहे हैं और इसके माध्यम से ये जानने की कोशिश होगी कि धरती खगोलीय पिंडों से रक्षा के लिए कितनी तैयार है.

Source : achiseekh.com

Monday, 8 May 2017

इस समर इन 5 जगहों पर जाएं और करें बर्फबारी

गर्मियों में ऊब कर अगर आप का मन अब बर्फ के बीच जाकर मौज मस्‍ती करने का कर रहा है तो हम
 आप को ऐसी पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप इन दिनो जाकर धमाल मचा सकते हैं।

1- रोहतांग पास, मनाली
मनाली का सबसे खूसूरत हिस्‍सा रोहतांग पास है। मीलों दूर तक फैले बर्फ के पहाड़ आप को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। गर्मियों में ये जगह जन्‍नत से कम नहीं होती है।


2- केदारनाथ, उत्‍तराखंड
उत्‍तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम के द्वार मई में खुलते हैं। इन दिनो वहां बर्फ के साथ हवा में शिव की भक्‍ती भी घुली होती है। अगर आप शिव भक्‍त हैं और बर्फवारी पसंद करते हैं तो केदारनाथ से अच्‍छी जगह आप को कहीं नहीं मिलेगी।



3- गुलमार्ग, जम्‍मू-कश्‍मीर
कश्‍मीर को दुनिया का स्‍वर्ग कहा जाता है इसकी वजह है गुलमार्ग की वो हसीन वादियां जहां मीलों तक फैली बर्फ की चादर आप को भीषण गर्मी में ठंडक का एहसास दिलायेगी। ऐसे में गर्मियों के दिनो में गुलमार्ग आप के लिये सबसे अच्‍छी जगहों में से एक हो सकती है।


4- औली, उत्‍तराखंड
औली में साल के हर महीने बर्फ गिरती है। पूरे भारत में कैसा भी मौसम हो पर औली में आप बर्फवारी का भरपूर मजा ले सकते हैं। औली छोटा सा पहाड़ी इलाका है। जो अपनी बेमिसाल खूबसूरती के लिये मशहूर है।


5- नाथुला, सिक्‍कम
अगर आप को बफ्र के साथ खूबसूरत नदियों का भी आनंद लेना है तो सिक्‍कम का नाथुला दर्रा आप के लिये किसी जन्‍नत से कम नहीं है। यहां आप को बर्फ में खेलने के साथ पानी में भी अठखेलियां करने का मौका मिलेगा।




हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's

Popular Posts