Showing posts with label Technology. Show all posts
Showing posts with label Technology. Show all posts

Saturday, 27 May 2017

आओ जाने कौन आपके Gmail Account के डेटा की चोरी कर रहा है

अगर आप जीमेल जैसी सर्विसेज का इस्तेमाल करते हो तो ये खबर आपके लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि आपको पता भी नहीं की कोई आपके जीमेल के खाते से आपकी सभी जानकारियों को चोरी कर रहा है। हो सकता है की आपको इसके बारे में भनक भी ना हो। लेकिन इससे आपको बहुत बडा नुकसान हो सकता। अगर आप इसके प्रति थोडा सा ध्यान दे तो कोई मुश्किल वाली बात नहीं हैं। आप ये भी पूछ सकते हैं की हमारी जानकारी कौन चूरा सकता है। हमने तो 2 Step verification से अपने जीमेल को अच्छे से सुरक्षित किया हुआ है। 
लेकिन श्रीमान आपको ये नहीं पता होता की आपने कितने सारी वेबसाइटों में अपने जीमेल के खाते का प्रयोग करके उसमें साइन अप
किया होगा और उनमें से कितनी सारी फर्जी होंगी। जब आप उसमें जीमेल से लोग इन करते हैं तो आप उसमें जो परमीशन माँगते है
आप उन्हें accept कर लेते हो जिसके जरिए वो आपके अकाउंट को कैसे भी चेक कर सकते हैं। इसलिए आपको हर बार ये देखना होगा
की ये वेबसाइट आपकी जीमेल के बारे में क्या क्या जानकारी ले रही है।


 


नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका 12 Chyaa Bhaavat में, आज हम आपको बतायेंगे की कैसे आप अपने जीमेल के खाते डेटा को चोरी होने
से बचा सकते हो। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फोलो करने होंगे। तो जान लेते है की वे क्या स्टेप्स हैं।

Gmail से डेटा चोरी होने से बचाने के लिए स्टेप्स

1. सबसे पहले तो आपको अपने जीमेल वाले खाते में लोगइन करना होगा। उसके बाद आपको my account permissions इस पर
जाना होगा।
2. अगर आप यहां पर नहीं पहुंच पा रहें हो तो हम आपको एक लिंक देते है आप यहां से लिंक पर क्लिक करके भी my account
permissions जा सकते हैं। Link is Hare . यहां पर आपके सामने एक विंडो खुलेगी।
3. इस विंडो में आपको बहुत सारी application के नाम दिख जायेंगे। ये वो applications/websites हैं जिनमें आपने अपने इस
गूगल जीमेल के जरिए साइन अप किया हुआ है।
4. इस स्टेप में आपको उनमें से सभी में चैक करना होगा की कौन सी वेबसाइट या ऐप कौन कौन सी परमीशन लेती है। अगर आपको
इसमें कोई ज्यादा जानकारी जुटाने वाली लगे तो आप उसको हटा सकते हैं।
5. इसको हटाने के लिए उस वेबसाइट या ऐप के नाम के साइड में आपको इसको हटाने के लिए रिमूव लिखा मिल जायेगा। वहां से
इसको हटा दे।
6. लेकिन किसी भी वेबसाइट या ऐप को वहां से हटाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें की कही आपका कोई जरूरी डेटा तो नहीं उस
ऐप/वेबसाइट में, क्योंकि एक बार रिमूव करने के बाद आप उसको दोबारा नहीं ला सकते।
इस प्रकार से आप अपने जीमेल से यह देख सकते हैं की कौन आपके डेटा की जानकारी बाहर निकाल रहा है। यह आपको 3-4 महिनो
में एक बार जरूर करना चाहिए।


हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।


Share your friends & More updates ( Subscribe )  ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

और अधिक पढे:-

सोचने वाली बात है : इंटरनेट का मालिक कौन है? यहाँ मिलेगा इस सवाल का जवाब 

लांच हुआ नया गूगल अर्थ, भारतीय एंड्राइड यूजर ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp New Feature! अब नंबर बदलने पर भी Contact List नहीं होगी गूम

13 बातें, जो GOOGLE आपके बारे में जानता है | क्या? यहाँ देखो

आज लांच हुए तीन सबसे दमदार एंड्राइड फ़ोन्स…..

ये है 360 डिग्री फोटो लेने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, लगे हुए हैं डायमंड्स 

एमपी थ्री को पछाड़ कर आगे निकला ए ए सी, म्यूजिक को बनाया और भी बेहतर

Wednesday, 24 May 2017

इन शहरों में शुरू हो गया जियो फाइबर, जानें प्लान्स…..

इंतेज़ार की घड़ियाँ धीरे-धीरे ख़त्म हो रहीं हैं. जियो ने ब्रॉडबैंड की दुनिया में आने की बात कही थी और जियो की यह सर्विस जिसे जियो फाइबर के नाम से जाना जाता है, ने कुछ चुनिंदा शहरों के कुछ चुनिंदा इलाकों में अपनी सर्विस शुरू कर दी है। देश के 6 शहरों में जियो फाइबर ने प्रीव्यू ऑफर के तहत अपनी सुविधाएँ लांच कर दी हैं।




@jiocare, जो जियो का आधिकारिक ट्विटर हैंडल है, ने एक ग्राहक की समस्या का समाधान करते हुए बताया कि वे जियो फाइबर को प्रीव्यू ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा शहरों जिनमे मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, अहमदाबाद, जामनगर, सूरत और वड़ोदरा आतें हैं, में लांच कर दिया है।
इस प्रीव्यू ऑफर को लेकर भी इंटरनेट पर बहुत सी अफवाहें हैं, लेकिन जियो टेस्टिंग के उद्देश्य से यह सुविधा सिर्फ अपने कर्मचारियों और उनके मित्रों को दे रहा है. ठीक वैसे ही जैसे जियो सिम की लॉन्चिंग के वक़्त यह सिर्फ रिलायंस जिओ के कर्मचारियों के लिए उपलब्ध था, फिर यह रेफरल के जरिये उनके मित्रों को मिला फिर सिर्फ और सिर्फ LYF स्मार्टफोन यूजर्स को और उसके बाद इसका पब्लिक लांच कर दिया गया।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि जैसा पहले हुआ अनुसार यह सुविधा भी आने वाले 2-3 महीनों में सबको उपलब्ध हो जाएगी और वेलकम ऑफर जैसी फ्री स्कीम के तहत इसे देश भर में लांच कर दिया जायेगा। इससे पहले ट्विटर पर चेन्नई के एक निवासी ने बताया कि जियो फाइबर की उसके एरिया में टेस्टिंग चल रही है और इस वजह से उसे भी 3 महीने का प्रीव्यू ऑफर का लाभ मिला है। जियो लांच से पहले अपनी  सुविधा को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।
सूत्रों के अनुसार जियो फाइबर की स्पीड 1Gbps तक की होगी और लॉन्चिंग के दौरान पहले 3 महीने की सुविधा निःशुल्क दी जाएगी। बस ग्राहक को 4500 रूपये का वन टाइम इंस्टालेशन चार्ज देना होगा। और जियो उन यूजर्स को ये कीमत भी वापस लौटा देगा जिन्हें 3 महीनोंके बाद इस सुविधा का इस्तेमाल नहीं करना है।


हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।


Share your friends & More updates ( Subscribe )  ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

और अधिक पढे:- 
एमपी थ्री को पछाड़ कर आगे निकला ए ए सी, म्यूजिक को बनाया और भी बेहतर

जिओ की बदौलत अब आप ₹1500 में खरीद पाएंगे 4G स्मार्टफोन 

ये है 360 डिग्री फोटो लेने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, लगे हुए हैं डायमंड्स 

Tamannaah Bhatia 

बाहुबली'तील देवसेनेचं विदारक रुप चितारणारे मराठी हात 

Sunday, 21 May 2017

कम्प्यूटर पर Delete ना होने वाला Folder कैसे बनाये


आज का युग डिजिटल टेक्नॉलोजी का युग है। आज अगर हमको अपनी कोई भी चीज छुपानी पडती है तो हम उसको कम्प्यूटर या मोबाइल पर ही डालते है ताकि किसी को उसको बारे में जानकारी ना मिले और वो सेफ भी रहे। इसमें आप अपना कोई भी दस्तावेज डाल सकते हो।


अब परेशानी इसमें ये भी होती है की कई बार बच्चे अनजाने या कोई और जानबूझकर उसको डिलीट कर देता है या उसका नाम बदलकर कही और रख देता है ताकि उसे उसका पता ना चले।
अगर ऐसा हो की कोई उसको डिलीट भी ना कर सके और ना ही उसका नाम चेंज कर सके तो कैसा रहेगा। मजा आ जायेगा ना। तो देर किसी बात की हम आपको बताते है
की आप इस तरह का फोल्डर कैसे बना सकते हैं।

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका 12 Chyaa Bhaavat में, आज हम आपको कम्प्यूटर की एक छोटी सी ट्रिक बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप एक ऐसा फोल्डर तैयार कर
सकते हो जो डिलीट नहीं होगा और उसका नाम भी चेंज नहीं होगा। तो चलिए शुरू करते हैं।

डिलीट ना होने वाला फोल्डर कैसे बनायें

1. सबसे पहले तो आप अपने कम्प्यूटर पर आना है और उसमें रन (RUN) कमाण्ड को ओपन करना होगा। इसके लिए आप कम्प्यूटर की-बोर्ड से Window+R दबाना है या
आप कम्प्यूटर में स्टार्ट बटन से भी इसे ओपन कर सकते हो।
2. अब आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा। जिसमें आपको cmd लिखकर इंटर करना है। जिससे आपके कम्प्यूटर में कमाण्ड प्रमोट स्क्रीन खुल जायेगी जैसा आप फोटो में देख रहे हैं।


3. इसके बाद आपको इसके अंदर कमाण्ड के द्वारा इसकी रूट डायरेक्टरी को चेंज करना है। इसके लिए आप E: लिखकर आप इंटर दबा सकते हैं।
4. इसके बाद आपको जो प्रिंट मिलेगा उसी के नीचे आपको md con\ टाइप करना है। अब आपकी रूट डायरेक्टरी यानि E: में एक कोन के नाम से एक फोल्डर बना
मिलेगा।



5. ये ऐसा फोल्डर है जो आपकी डिलीट की कमाण्ड से डिलीट नहीं होगा। और ना ही अब आप इसका नाम चेंज कर सकते। आप इसको सेफ फोल्डर कह कर पुकार सकते
हो।
6. इसको डिलीट करने के लिए आपको उसी प्रकार से कमाण्ड प्रमोट ओपन करना है और उसमें rd con \ लिखकर इंटर करना है। इस प्रकार आप इसे डिलीट कर सकते
हैं।


हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।


Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

और अधिक पढे:- 

एमपी थ्री को पछाड़ कर आगे निकला ए ए सी, म्यूजिक को बनाया और भी बेहतर

जिओ की बदौलत अब आप ₹1500 में खरीद पाएंगे 4G स्मार्टफोन 

ये है 360 डिग्री फोटो लेने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, लगे हुए हैं डायमंड्स 

 Tamannaah Bhatia 

'बाहुबली'तील देवसेनेचं विदारक रुप चितारणारे मराठी हात

 



Thursday, 18 May 2017

एमपी थ्री को पछाड़ कर आगे निकला ए ए सी, म्यूजिक को बनाया और भी बेहतर

एक जमाने में म्यूजिक शेयर करने और सुनने की लोकप्रिय तकनीक (एम् पी थ्री फॉर्मेट ) को आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया गया है। इस तकनीक की खोज जर्मन के फ्रानहोफर इंस्टीट्यूट ने की है और उन्होंने एम पी थ्री पेटेंट से संबंधित कुछ लाइसेंसिस को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 2017 में म्यूजिक सुनने और शेयर करने की बेहतरीन तकनीक उपलब्ध होने के कारण कंपनी इस तकनीक को संजो कर रखने में कोई रूचि नहीं दिखा रही है।


आज म्यूजिक सुनने और शेयर करने की सबसे एडवांस तकनीक एडवांस आडिओ कोडिंग (ए ए सी) बन चुकी है और इसी तकनीक के जरिए म्यूजिक को डाउनलोड करना और उसे सुनना काफी आसान हो गया है। इतना ही नहीं, टी वी ,रेडियो और कंप्यूटर पर म्यूजिक का आनंद लेने के लिए भी इसी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। रिर्पोट के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि यह तकनीक एम् पी थ्री के मुकाबले कहीं बेहतर साबित हुई है।
क्या है एम पी थ्री का इतिहास
1980 के दशक में निर्देशक, फ्रानहोफर इंस्टीट्यूट और फ्रेड्रिच एलेग्जेंडर यूनिवर्सिटी ने मिल कर इस तकनीक की खोज की थी। इस तकनीक के जरिए किसी भी म्यूजिक को फाइल के असल साइज के दसवें हिस्से में सेव किया जा सकता था। इस तकनीक का सबसे खराब पहलु यह रहा कि इसने म्यूजिक इंडस्ट्री में पायरेसी को बढ़ावा दिया और फिर दुनियां भर में बड़े पैमाने पर म्यूजिक की चोरी होने लगी। इन सब चीजों से म्यूजिक कंपनियों को काफी घाटा हुआ और म्युजिक को ऑरिजनल सी डी की बजाए कंप्यूटर पर कॉपी कर के चलाया जाने लगा। उसके बाद 1990 के दशक में कंपनी ने इस तकनीक को अवैध तरीके से दुनिया भर के कंप्यूटर्स में पहुंचाने लगी। फिर बाद में इसी तकनीक का सहारा लेकर कई वेबसाइट्स ने म्यूजिक की चोरी और पायरेसी को बढ़ावा दिया। जानकारी के लिए बता दें कि इसी तकनीक के सहारे कंपनी ने म्यूजिक के डिजिटल राइट्स भी बेचे और फिर म्यूजिक की डिजिटल बिक्री शुरू हुई।
आज भले ही नई तकनीक के आने से एम पी थ्री को दफना दिया गया है लेकिन यह तकनीक 1980-1990 के दशक में म्यूजिक की तस्वीर बदलने वाली तकनीक के रूप में याद की जाएगी।

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।


Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

और अधिक पढे:- 

1. जानिए वो क्या चीज है जो आपको successful लोगो से अलग करती है 








Wednesday, 10 May 2017

जिओ की बदौलत अब आप ₹1500 में खरीद पाएंगे 4G स्मार्टफोन

'रिलायंस जिओ', यह नाम सुनते ही मोबाइल यूज़र्स के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो प्रतिद्वंदी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के पसीने छूट जाते हैं। जिओ सस्ते टैरिफ प्लान्स ला-लाकर वैसे ही कॉम्पीटीटर्स की नींदें उड़ा चुका है। जिओ ने अपने ग्राहकों को तो सस्ती सेवाएं उपलब्ध करवाई ही हैं। लेकिन साथ ही साथ इन सस्ते प्लान्स की वजह से अन्य ऑपरेटर्स को भी अपने प्लान्स की कीमत घटानी पड़ी थी और इससे अन्य स्मार्टफोन यूज़र्स को भी फायदा हो गया।
मुकेश अंबानी चाहते थे कि उनके यूज़र उनकी सिम के साथ ही स्मार्टफोन्स भी उन्हीं के इस्तेमाल करें। इसलिए रिलायंस LYF ब्रांड के सस्ते स्मार्टफोन्स भी ले आया।
लेकिन अंबानी इतने में कहाँ रुकने वाले थे। कुछ समय पहले जिओ ने 999 रुपये में 4G स्मार्टफोन्स लाने की घोषणा करके सबको चौका दिया था। अब एक बार फिर एक रिपोर्ट के सामने आने से जल्द ही मात्र ₹1500 में 4G स्मार्टफोन्स मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

जनवरी में आई थी ₹999 में स्मार्टफोन्स आने की खबर  



इस खबर में अनुमान लगाया गया था कि जिओ के इस 4G VoLTE फीचर फोन में जिओ हाई स्पीड 4G इंटरनेट, जिओ डिजिटल स्टोर और प्ले म्यूजिक को एक्सेस करने की भी सहूलियत होगी।


अभी ₹3000 तक मिल जाते हैं 4G स्मार्टफोन्स 

अभी Lava, Micromax और LYF जैसे घरेलू बॉन्ड्स ₹3000 तक के 4G फीचर फ़ोन्स बाजार में उतार चुके हैं।

चायनीज़ कंपनी 'Spreadtrum' ला रही है ₹1500 में स्मार्टफोन 

Economics Times के अनुसार चायनीज मोबाइल चिप मेकर "Spreadtrum Communications' के कंट्री हेड ने कहा कि,"हम उस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, जिसकी मदद से  ₹1500 में 4G स्मार्टफोन्स बनना मुमकिन हो जाएगा। हमने अपने पार्टनर्स से इस कांसेप्ट को प्रमोट करना भी शुरू कर दिया है।"

रिलायंस से है पुराना नाता 


रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले दो साल से शंघाई बेस्ड 'Spreadtrum Communications' के साथ पार्टनरशिप में है।रिलायंस के अफोर्डेबल स्मार्टफोन LYF Flame 5 के प्रोडक्शन में Spreadtrum ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

रिलायंस, अन्य कंपनियों से भी कर रहा है बात 


Financial Express के अनुसार रिलायंस जिओ इंफोकॉम की Techchain, Fortuneship और Uniscope जैसे चायनीज कॉन्ट्रैक्ट निर्माता कंपनियों से भी 4G फीचर फ़ोन्स के निर्माण को लेकर बात चल रही है।

ऐसा करने से और कम होगी 4G फीचर फ़ोन्स की कीमत


रिलायंस अभी तक स्मार्टफोन्स इम्पोर्ट ही करता आ रहा है। इन चायनीज निर्माताओं से यदि बातचीत सफल होती है तो रिलायंस और भी सस्ते 4G फीचर फ़ोन्स लाने में सफल होगी। इससे कंपनी का मार्केट शेयर भी बढ़ जाएगा।

अन्य स्मार्टफोन निर्माता भी हैं कतार में 


ऐसा नहीं है कि सिर्फ रिलायंस ही सस्ते स्मार्टफोन बनाने की दिशा में काम कर रही है। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स भी 'भारत 1' नाम से सस्ता 4G स्मार्टफोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा Lava भी इसी दिशा में काम कर रही हैं।


हर हाथ में हो 4G स्मार्टफोन 


मोदी का डिजिटल इंडिया बनाने का सपना सस्ते 4G स्मार्टफोन्स के साथ ही पूरा होगा।इन सभी स्मार्टफोन निर्माताओं का लक्ष्य भी ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों तक ही पहुंचना है।
यह सस्ते स्मर्टफ़ोन कब तक बाज़ार में उपलब्ध हो पाएंगे यह तो अभी नहीं कहा जा सकता है। परन्तु यह बात तो तय है कि जल्द ही भारत में चल रही इस जिओ क्रान्ति को और हवा मिलने वाली है।

क्या जिओ को अब अपनी सर्विस और भी बेहतर करने की ओर ध्यान देने की जरूरत है? 

सौजन्य - Indiatoday 

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free


Monday, 8 May 2017

ये है 360 डिग्री फोटो लेने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, लगे हुए हैं डायमंड्स

मार्केट में बने लिए स्मार्टफोन्स निर्माता कंपनियां हर थोड़े दिनों में कुछ नए फीचर्स के साथ नए हैंडसेट्स बाजार में उतारती रहती हैं।
स्मार्टफोन्स के अन्य फीचर्स के साथ ही कैमरा फीचर में भी कई तरह के बदलाव लाए जाते हैं। हाल ही में चीन की निर्माता कंपनी ProTruly अपने नए हैंडसेट्स में 360-डिग्री VR कैमरा लेकर आई है। Deccanchronicle के अनुसार कंपनी का 'डार्लिंग स्मार्टफोन' दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 360-डिग्री कैमरा के साथ आया है।
इस 360-डिग्री कैमरा की मदद से यूजर एक ही शॉट में सभी दिशाओं की तस्वीरें ले सकता है।

हैंडसेट के दोनों साइड लगे हैं फिश आई लेंसेस 

इन दो फिश आई लेंसेस के ऊपर 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

हैंडसेट के अंदर मिलेगा एंड्राइड 6.0 मार्शमेलो 


इसके अलावा इस फ़ोन में 2.5GHz डेका-कोर हेलियो X20 MT6797 प्रोसेसर के साथ ही 3560 mAh की पॉवरफुल बैटरी भी मिलेगी।

'डार्लिंग' में मिलेगा 4 GB रैम 

 5.5 इंच के HD डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 64 GB इंटरनल मेमोरी भी दी गई है। इस स्मार्टफोन में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 

 

दो वैरिएंट में उपलब्ध है यह स्मार्टफोन 


इसके स्टैण्डर्ड मॉडल में कैमरा वाला पार्ट प्लास्टिक है। वहीं हाई एंड मॉडल में कैमरा पार्ट लेदर का बना हुआ है, इस पर गोल्ड की स्ट्रिप है और चार डायमंड्स भी लगे हुए हैं।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नजर आया था 'ProTruly Darling' 


इससे पहले इसे पिछले साल भी प्रदर्शित किया गया था।

यह होगी कीमत 


ProTruly Darling के स्टैण्डर्ड वैरिएंट की कीमत $500 और हाई एंड वैरिएंट की कीमत $800 बताई जा रही है।

यूज़र इन तस्वीरों को 360-डिग्री इमेजेस सपोर्ट करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर कर सकते हैं।


इस स्मार्टफोन के साथ एक समस्या यह है कि इसके दोनों साइड के कैमरे कुछ ज्यादा ही उभरे हुए हैं। जिससे इन्हें पॉकेट में रखने में समस्या आएगी।

क्या आप इस फ़ोन को खरीदना चाहेंगे?

 

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free Subscribe करें.

Saturday, 6 May 2017

Don't miss..Jio 100% free data offer starts today!

It never seems to end from the Reliance Jio stable. Even before you come to terms with one offer, another one appears. That’s what makes you feel like a pampered king. Now, this one is a double data offer.

It never seems to end from the Reliance Jio stable. Even before you come to terms with one offer, another one appears. That’s what makes you feel like a pampered king. Now, this one is a double data offer.


On a monthly recharge of just Rs 309, buyers of S8 or S8+ will get 448GB 4G data over 8 months. This effectively means 2GB data per day, which is just the double of what you get under the ‘Dhan Dhana Dhan’ offer.
The offer, which starts from May 5 for 8 months, is only available for Jio users who have got themselves enrolled for the Prime membership.

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free Subscribe करें.

Friday, 5 May 2017

WhatsApp का यह नया फीचर लगाएगा आपके रिश्ते की नैया पार

मेरी दोस्त का बॉयफ्रेंड दूसरे शहर में रहता है इसलिए उनके पास कॉल और चैट ही ऐसे ऑप्शंस हैं जिनकी बदौलत उनका रिश्ता बचा हुआ है।लेकिन वो अपने परिवार के साथ रहती हैं इसलिए कॉल पर ज्यादा देर तक बात कर नहीं सकती। इसलिए उसके पास 'चैट' ही एक बड़ा विकल्प बचता है।
लेकिन व्हाट्सएप और फेसबुक मेसेंजर जैसी एप्स की वजह से ही कपल्स के बीच आमतौर पर झगड़े होते हैं।इन चैट्स में सामने वाले के एक्सप्रेशंस तो सही ढंग से दिखते नहीं, इसलिए मिसकम्युनिकेशन तो हो ही जाती है। लेकिन अधिकतर मामलों में तो रिप्लाई ना करने की बात पर झगड़े हो जाते हैं।
वैसे अब आपकी यह दिक्कत भी दूर होने वाली है। व्हाट्सएप एक ऐसा नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिससे इस समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।
तो क्या आप व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में जानना चाहेंगे? तो चलिए मैं बताती हूँ।


 

क्यों नहीं कर पाते रिप्लाई 


वैसे तो इसके कई कारण होते हैं।लेकिन कभी-कभी यह होता है कि कुछ घंटों बाद आप व्हाट्सएप चेक करते हैं और आपको ढेर सारे पिंग्स आ जाते हैं। ऐसे में आपकी गर्लफ्रेंड का पिंग कहीं नीचे छुपकर मिस हो जाता है।फिर क्या! जमकर भड़कती हैं मैडम।
होता है न ऐसा?

अब नहीं भड़केगी




हाँ जी। ऐसा इसलिए क्योंकि व्हाट्सएप जल्द ही अपने यूज़र्स के लिए 'Pin important chats' फीचर ला रहा है। इस फीचर की मदद से आप कुछ कॉन्टेक्ट्स को 'पिन' करके रख सकते हैं, ताकि वे मेसेजस की भीड़ में कहीं खो न जाएं।
लेकिन यहाँ एक ट्विस्ट भी है।

ट्विस्ट यह है कि...




अब ऐसा है कि आपके पार्टनर के अलावा भी कुछ दोस्त और करीबी होते हैं जिन्हें आप बहुत महत्व देते हैं और उनके कॉन्टेक्ट्स को भी पिन करना चाहेंगे। लेकिन आपके पास एक बार में केवल तीन ही कॉन्टेक्ट्स को पिन करने का विकल्प है। ऐसा इसलिए ताकि अन्य अनपिंन्ड चैट्स के लिए भी जगह बची रहे।

यह सुविधा कब तक आएगी यूजर के हाथ में? 



व्हाट्सएप का यह 'पिन पोस्ट फीचर अभी बीटा यूज़र्स के लिए ही उपलब्ध है। व्हाट्सएप बीटा 2.17.162 या 163 वर्जन पर टेस्टिंग के बाद जल्द ही यह फीचर सभी एंड्राइड और iOS यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा।साथ ही यह फीचर iOS से पहले एंड्राइड पर लाइव किया जाएगा।

कॉन्टेक्ट्स pin, unpin करना है बहुत आसान 




जब आप व्हाट्सएप चैट ओपन करते हैं तो जिन लोगों से आप ज्यादा बात करते हैं उनके कॉन्टेक्ट पर लॉन्ग प्रेस करें। आपको राइट साइड में म्यूट बटन के पास पिन का ऑप्शन नजर आएगा।  चैट को unpin करने एक लिए pinned चैट पर लॉन्ग प्रेस करने के बाद उसे डिसेबल करना होगा।

अब बोलकर भेज सकते हैं मैसेज 




कुछ दिन पहले ही व्हाट्सएप iOS यूज़र्स के लिए एक नया फीचर लाया था। जिसमें Siri की मदद से बोलकर ही मैसेज रीड, सेंड और ड्राफ्ट किए जा सकते हैं। इससे लॉन्ग टेक्स्ट लिखने का झंझट भी खत्म होगा।


व्हाट्सएप अपने खुद के ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफार्म पर कर रहा है काम 


The Ken की खबर के अनुसार व्हाट्सएप आने वाले छह महीनों में भारत में अपना खुद का एक पर्सन टू पर्सन पेमेंट प्लेटफार्म लॉन्च करने पर काम कर रहा है।

देखिए अब झगड़ना नहीं



अब व्हाट्सएप आपके लिए इतना प्यारा फीचर लाया है तो आप भी अपने करीबियों के मैसेजेस मिस न करें। बस फिर क्या आधी दिक्कतें तो यूँ ही दूर हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें - सोचने वाली बात है : इंटरनेट का मालिक कौन है? यहाँ मिलेगा इस सवाल का जवाब 


सौजन्य - IndiaToday

क्या आपकी नज़र में व्हाट्सएप अन्य मेसेजिंग एप्स की तुलना में बेहतर है? 


हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free Subscribe करें.

सोचने वाली बात है : इंटरनेट का मालिक कौन है? यहाँ मिलेगा इस सवाल का जवाब

इंटरनेट पर हमारी पर्सनल इनफार्मेशन, फोटोज और तमाम ऐसी चीज़ें मौजूद हैं जो हम किसी के साथ शेयर करना नहीं चाहते। यहाँ तक कि सरकारी डेटा, एकाउंट्स की इन्फॉर्मेशन और बहुत सारा सीक्रेट डाटा भी इंटरनेट पर संभालकर रखा गया है। इन चीज़ों को लेकर मेरे मन में तरह-तरह के सवाल मंडराते रहते हैं। पहला और सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि आखिर इंटरनेट का मालिक कौन है? और दूसरा कि अगर कोई इंटरनेट का मालिक है तो वह कितना अमीर होगा। क्योंकि हम इंटरनेट के लिए एयरटेल, आईडिया, रिलायंस जैसी कम्पनीज को पैसे देते हैं और ये कम्पनीज कितनी अमीर हैं ये तो हम बहुत अच्छे से जानते हैं। तो फिर ये कम्पनीज इंटरनेट खरीदने के लिए जिसे पैसे देती होंगी वो कितना अमीर होगा? इन सवालों ने मुझे मजबूर कर दिया कि मैं इसकी तह तक जाऊं और इन सवालों के जवाब ढूँढूँ।
इंटरनेट की तह तक जाना तो मुमकिन नहीं हो पाया, लेकिन मुझे मेरे सवालों के जवाब जरूर मिल गए। इसलिए इन्हें आपके साथ भी शेयर कर रहा हूँ ताकि आप भी अपनी जिज्ञासा को शांत कर पाएं।


 

वेबसाइट के सर्वर से जुड़ने के लिए देने पड़ते हैं पैसे 


मान लीजिये आप किसी वेबसाइट पर कोई वीडियो देख रहे हैं। आपको दिखाई देने वाला यह वीडियो हज़ारों किलोमीटर दूर रखे वेबसाइट के सर्वर से आपके मोबाइल या कंप्यूटर तक पहुँचता है l वेबसाइट के सर्वर और आपके डिवाइस के बीच जो कनेक्शन बनता है इसी कनेक्शन के आपको पैसे देने पड़ते हैं।

किसके पास जाते हैं ये पैसे?


हम इंटरनेट के लिए पैसे आईडिया और एयरटेल जैसी नेशनल कम्पनीज़ को देते हैं। ये नेशनल कम्पनी इन्टरनेट के लिए इंटरनेशनल कम्पनीज को पैसे देती हैं।

ये कम्पनीज़ करती हैं एक देश को दूसरे देश से कनेक्ट 



ये कम्पनीज़ समुद्र में ऑप्टिकल फाइबर बिछाकर एक देश को दूसरे देश से कनेक्ट करती हैं।

कोई एक व्यक्ति नहीं है इंटरनेट का मालिक



अगर आप इंटरनेट के मालिक को ढूंढ रहे हैं तो अफ़सोस आपको मायूसी ही हाथ लगेगी। क्योंकि कोई एक व्यक्ति इंटरनेट का मालिक नहीं है।

कई लोगों का है इसमें सहयोग


अब आप सोच रहे होंगे कि अगर कोई मालिक नहीं है तो फिर ये चलता कैसे है? तो मैं आपको बता देता हूँ कि इंटरनेट की उत्पत्ति और उसमें होने वाली सभी खोजों के लिए देशों की सरकारों से लेकर निजी क्षेत्र, इंजीनियर्स, सिविल सोसाइटी के लोगों के अलावा और भी कई क्षेत्रों का सहयोग होता है।

इंटरनेट पर माना जाता है अमेरिका का दबदबा


वेबसाइट एड्रेस (इंटरनेट डोमेन) जारी करने वाली संस्था, आईकैन (इंटरनेट कॉरपोरेशन फॉर असाइंड नेम्स एंड नंबर्स) जैसी इंटरनेट की मूलभूत कंपनियां अमेरिका में स्थित हैं, जिस वजह से इंटरनेट पर अमेरिका का दबदबा माना जाता है।

इंटरनेट को एकाधिकार की स्थिति से बचाने की कोशिश की जा रही है 


इंटरनेट को एकाधिकार की स्थिति से बचाने के लिए इसे संयुक्त राष्ट्र के अंतर्गत किसी लोकतांत्रिक व्यवस्था में लाए जाने की कोशिश की जा रही है।

देश कर रहे हैं इसे सरकार के नियंत्रण में रखने की मांग


कई देशों की चाह है कि इंटरनेट गवर्नेंस की ऐसी व्यवस्था बने जिसके द्वारा इंटरनेट को सरकार के नियंत्रण में रखा जा सके।
इंटरनेट की दुनिया इतनी बड़ी है कि इसके बारे में पूरी तरह से जानने में न जाने कितना समय लग जाएगा। उम्मीद करता हूँ इस आर्टिकल ने आपकी जिज्ञासा को कुछ हद तक तो शांत कर दिया होगा। आपके फ्रेंड्स भी अपनी जिज्ञासा को शांत कर पाएं इसलिए इसे उनके साथ शेयर करना न भूलें।
सौजन्य से - BBC हिंदी

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free Subscribe करें.


Saturday, 29 April 2017

JIO 4G Video Call Record Kaise Kare ? Janiye Hindi Me

Mobile Ki Screen Record Karne Ke bad Is article Hum apko batane jaa rhe hai Ki Reliance JIO 4G Video Call Record karne Par App Us Video Call Ko Audio aur Video Ke Sath Kaise Record kar Sakte hai. JIO 4G Me Bina Internet Ke Video Call Kar Sakte hai Aur Video kI Quality Bhi Acchi hoti hai. aap kaise Video Call Ko Record Kar Sakte hai Uske Bare Me Jankari Le Sakte hai.


How To JIO 4G Video Call Record

Android Mobile Me Audio Call Record karne Ke liye apko Bahut Se Android application Play Store me Mil jayengi. Par Video Call Me Recroding Option Bahut kam milta hai Ese Me Mobile user chahe to Kabhi Bhi Video Call Ko Live Record Kar Sakte hai. Bad Me chahe to Dekh Sakte hai.

JIO 4G Video Call Recording Kaise Kare

Video Call Recording Ke Liye apko Yaha Par ek Video Call Record Application ke bare Me batane Jaa Rha hu. Jiska Naam hai AZ SCREEN RECORDER ye Android application hai Jo Ki Play Store par apko Free Me mil Jayegi. Is Android application Ko Install Kar lijiye aur Apko Iska Upyog Karna hai Video Call Record Aasani Se Ho Jayegi
Agar app Internet Ki Madad Se Jaise IMO Se Video Call, Skype Se Video Call karte hai. Whatsapp Messenger SE Video Call karke Usko Record karna chahte hai to aasani Se Kar Sakte hai.

Download AZ Screen Recorder From Google Play Store
 
Download karne ke bad Wo Automatically apke Smartphone Me Install Ho Jayega. Usko aap Open kijiye aur Uski Settings Me Jakar apko Kuch Settings Karni hai

Screen Recorder Settings:

#1. Iski Setting Me Resolution Set karna hai. Resolution Video Ki Quality ke liye hota hai | Resolution jitna bada hoga video ki Quality utni hi clear hogi. Par Ese Me Video Ka Size bhi Kaafi jyda ho Sakta hai. Iski Normal Resolution 640*360 Kar Sakte hai.
#2. Bit-rate Ki Setting Ko Auto Me Kar Dijiye
#3. Record Audio Wale option ko Enable Karna jaruri hai. Kyu Ki Agar ye option Enable nhi hoga to Video Calling Ko Record Karte Samay apke Us Video me Awaj Record nhi ho payegi.
In Setting Ko Pura karne ke bad apko Kuch Baat Ko Dhyan Rakhna hai.
Video Call karne se phele apko Apko AZ Screen Recorder ko Start karna hoga aur uske bad aap kisi ko Video call kar sakte hai ya koi bhi call received kar sakte hai. Agar apne Video call ke bich me AZ Screen Recorder ko start kiya to audio ko miss kar jayega. Esliye apko dhyan rakhna hai
Dosto ek Baat Kahna chahunga Ki Agar aap kisi ki Video calling ko Record karte hai to Uska Koi Bhi Kisi Bhi Prakar ka Galat Upyog Na kare jisse samne walo ko koi problem ho. Video Call ka Koi Galat maksad nhi hona chahiye.
To Dosto is tarah se app JIO 4G Video Call Record kar sakte hai aur usko Record bhi kar sakte hai

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

Popular Posts