Showing posts with label People. Show all posts
Showing posts with label People. Show all posts

Wednesday, 5 July 2017

जीवन क्या है? – What is Life In Hindi

Life – जीवन

विलियम शेक्सपियर (William Shakespeare) ने कहा था कि जिंदगी एक रंगमंच है और हम लोग इस रंगमंच के कलाकार | सभी लोग जीवन (Life) को अपने- अपने नजरिये से देखते है| कोई कहता है जीवन एक खेल है (Life is a game), कोई कहता है जीवन ईश्वर का दिया हुआ उपहार है (Life is a gift), कोई कहता है जीवन एक यात्रा है (Life is a journey), कोई कहता है जीवन एक दौड़ है (Life is a race) और बहुत कुछ|
मैं आज यहाँ पर “जीवन” के बारें में अपने विचार share कर रहा हूँ और बताने की कोशिश करूंगा की जीवन क्या है? (What is Life)|

My Thoughts on Life in Hindi

जीवन क्या है?  – What is Life

मनुष्य का जीवन एक प्रकार का खेल है – Life is a Game और मनुष्य इस खेल का मुख्य खिलाडी|
यह खेल मनुष्य को हर पल खेलना पड़ता है|
इस खेल का नाम है “Game of Thoughts (विचारों का खेल)”|
इस खेल में मनुष्य को दुश्मनों से बचकर रहना पड़ता है|मनुष्य अपने दुश्मनों से तब तक नहीं बच सकता जब तक मनुष्य के मित्र उसके साथ नहीं है|

मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र “विचार (thoughts)” है, और उसका सबसे बड़ा दुश्मन भी विचार (Thoughts) ही है| 
मनुष्य के मित्रों को सकारात्मक विचार (Positive Thoughts) कहते है और मनुष्य के दुश्मनों को नकारात्मक विचार (Negative Thoughts) कहा जाता है|
मनुष्य दिन में 60, 000 से 90, 000 विचारों (Thoughts) के साथ रहता है|
यानि हर पल मनुष्य एक नए दोस्त (Positive Thought) या दुश्मन (Negative Thought) का सामना करता है|
मनुष्य का जीवन विचारों के चयन (Selection of Thoughts) का एक खेल है|
इस खेल में मनुष्य को यह पहचानना होता है कि कौनसा विचार उसका दुश्मन है और कौनसा उसका दोस्त, और फिर मनुष्य को अपने दोस्त को चुनना होता है|
हर एक दोस्त (One Positive Thought) अपने साथ कई अन्य दोस्तों (Positive Thoughts) को लाता है और हर एक दुश्मन (One Negative Thought) अपने साथ अनेक दुश्मनों (Negative Thoughts) को लाता है|
इस खेल का मूल मंत्र यही है कि मनुष्य जब निरंतर दुश्मनों (Negative Thoughts) को चुनता है तो उसे इसकी आदत पड़ जाती है और अगर वह निरंतर दोस्तों (Positive Thoughts) को चुनता है, तो उसे इसकी आदत पड़ जाती है|
जब भी मनुष्य कोई गलती करता है और कुछ दुश्मनों को चुन लेता है तो वह दुश्मन, मनुष्य को भ्रमित कर देते है और फिर मनुष्य का स्वंय पर काबू नहीं रहता और फिर मनुष्य निरंतर अपने दुश्मनों को चुनता रहता है|
मनुष्य के पास जब ज्यादा मित्र रहते है और उसके दुश्मनों की संख्या कम रहती है तो मनुष्य निरंतर, इस खेल को जीतता जाता है| मनुष्य जब जीतता है तो वह अच्छे कार्य करने लगता है और सफलता उसके कदम चूमती है, सभी उसकी तारीफ करते है और वह खुश रहता है|
लेकिन जब मनुष्य के दुश्मन, मनुष्य के मित्रो से मजबूत हो जाते है, तो मनुष्य हर पल इस खेल को हारता जाता है और निराश एंव क्रोधित रहने लगता है|
मनुष्य को विचारों के चयन में बड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है क्योंकि मनुष्य के दुश्मन, मनुष्य को ललचाते है और मनुष्य को लगता है कि वही उसके दोस्त है|
जो लोग इस खेल को खेलना सीख जाते है वे सफल हो जाते है और जो लोग इस खेल को समझ नहीं पाते वे बर्बाद हो जाते है|
इस खेल में ज्यादातर लोगों कि समस्या यह नहीं है कि वे अपने दोंस्तों और दुश्मनों को पहचानते नहीं बल्कि समस्या यह है कि वे दुश्मनों को पहचानते हुए भी उन्हें चुन लेते है|
ईश्वर (या सकारात्मक शक्तियाँ), मनुष्य को समय-समय पर कई तरीकों से यह समझाते रहते है कि इस खेल को कैसे खेलना है लेकिन यह खेल मनुष्य को ही खेलना पड़ता है| जब मनुष्य इसमें हारता रहता है और यह भूल जाता है कि इस खेल को कैसे खेलना है तो ईश्वर फिर उसे बताते है कि इस खेल को कैसे खेलना है|

————————————- यही है जीवन
Source - happyhindi.com

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।


Share your friends & More updates ( Subscribe )  ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

Monday, 3 July 2017

दुनिया के 4 ऐसी औरते जो दिखती है सबसे अजीब

दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे है जो दिखने में बहुत अजीबो गरीब लगते है l वैसे कुछ लोग तो जन्म से ही असाधारण होते है जबकि कुछ लोग अपने शोंक को लेकर अपनी काया कलप बदल देते है l आज हम आपको ऐसी 4 महिलाओ के बारे में बताने जा रहे है जो काफी अजीब दिखती है इनमे से कुछ औरते तो जनम से ही ऐसी है और कुछ जानबुज कर अपने आपको अजीब और भयानक लुक दिया है l

1. अबीगैल और ब्रिटनी-अबीगैल और ब्रिटनी हंसेल दुनिया के पहली ऐसी जुड़वाँ बहने है जिनके सिर तो 2 है पर शरीर एक है l जी हाँ वह 2 दिल और 2 दिमाग लेकिन एक जान वाली बहने है अब तो इन दोनों बहनों को मौत ही एक दुसरे से जुदा कर सकती है l


2. अलीशा हैसलेर-अलीशा हैस्लेर की तीसरी ब्रैस्ट ने तो सोशल मीडिया पर बवाल ही मचा दिया था l लेकिन यह कुदरती नहीं बल्कि ब्रैस्ट सर्जरी की वजह से हुआ था l

3. आशा मंडेला-भारतीय महिलाओ में बालो को लंम्बा करने का क्रेज काफी देखने को मिलता है, लेकिन आशा मंडेला के बाल कुदरती तोर पर ही इतने लंम्बे है l की जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है l इनके बालो की लंम्बाई 191/2 फीट की है l

4. ग्रेस मैकडेनियल-1888 में जन्मी ग्रेस स्तुग्र-वेबर सिंड्रोम नाम की दुर्लब बीमारी थी l इसी बीमारी की वजह से उनके चेहरे पर भरी भरकम मांस निकल आया है l इस महिला का दिल साइज़ में काफी बड़ा था l


Source - UC NEWS

पढ़िए:
टॉलीवुड क्वीन काजल अग्रवाल की ये तस्वीरें आपका होश उड़ाने के लिए काफ़ी हैं 
इन 5 तरीकों को करेंगे फॉलो तो कभी खाली नहीं होगी आपकी जेब, दिन पर दिन बढ़ते रहेंगे पैसे
World's second most beautiful - दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत
जिओ की बदौलत अब आप ₹1500 में खरीद पाएंगे 4G स्मार्...


हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

Friday, 23 June 2017

ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत स्कूल स्टूडेंट, जिसकी खूबसूरती के हैं लाखों दीवाने

हम हमेशा सोशल मीडिया पर कई तरह की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते देखते हैं एक ऐसा ही तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह तस्वीर में एक स्कूल स्टूडेंट लड़की की है जो दिखने में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है साथ ही साथ इस लड़की की आवाज भी काफी सुरीली है। आपको बता दे कि यह लड़की को दक्षिण कोरिया के ताइनान मे रहती है जिसका नाम चाउ जू यू बताया जा रहा है।



चाउ जू यू की आवाज में लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया है जिसके चलते चाउ जू यू को सोशल मीडिया पर के-पॉप गर्ल के नाम से भी जाना जाता है पिछले साल एक टीवी शो में भी नजर आई थी जिसके बाद चाउ को बेहद ही कठोर ट्रेनिंग से होकर गुजारना पड़ा था।




आर्टीस्‍ट के एमनेट एशियन अवॉर्ड से भी नवाजा गया- जिसके बाद ने चाउ कुछ लड़कियों के बैंड ट्वाइस की सदस्‍य बन गई और फिर तो अपने परफॉरमेंस से सबका दिल जीत लिया। चाउ के प्रदर्शन के चलते उन्हें 2015 में ही बेस्‍ट न्‍यू फीमेल आर्टीस्‍ट के एमनेट एशियन अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। वही आपको बता दें कि चाउ उस समय काफी की मुसीबत में भी पड़ गई थी जब चाउ ने एक चीनी मीडिया के सामने ताइवान का झंडा लहरा दिया था। जिसके बाद चाउ को माफी तक मांगनी पड़ गई थी।





हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ( Subscribe )  ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

Read more

टॉलीवुड क्वीन तमन्ना भाटिया की ये तस्वीरें आपका होश उड़ाने के लिए काफ़ी हैं

ये है दुनियाँ के कुछ महान पागल Feel proud to be mad if you change the world

Ek Ek Point Ko Dhyan Se Padhe

जिओ की बदौलत अब आप ₹1500 में खरीद पाएंगे 4G स्मार्टफोन 

ड्रिंक पीने के बाद सनी लियोन ने पति के साथ किया कुछ एेसा 

बाहुबली'तील देवसेनेचं विदारक रुप चितारणारे मराठी हात 

आलिया ने दिए समर स्पेशल टिप्स, मिलेगी गर्मी से राहत

World's second most beautiful - दुनिया की दूसरी सबसे खूबसूरत

टॉलीवुड क्वीन काजल अग्रवाल की ये तस्वीरें आपका होश उड़ाने के लिए काफ़ी हैं 

Tamannaah Bhatia 

लांच हुआ नया गूगल अर्थ, भारतीय एंड्राइड यूजर ऐसे करें इस्तेमाल

WhatsApp New Feature! अब नंबर बदलने पर भी Contact List नहीं होगी गूम

13 बातें, जो GOOGLE आपके बारे में जानता है | क्या? यहाँ देखो

आज लांच हुए तीन सबसे दमदार एंड्राइड फ़ोन्स…..

ये है 360 डिग्री फोटो लेने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, लगे हुए हैं डायमंड्स


Thursday, 11 May 2017

ये है दुनियाँ के कुछ महान पागल Feel proud to be mad if you change the world

दोस्तो, अगर कोइ किसी को पागल कहता है तो उसका चिड़ना और गुस्सा स्वभाविक है. लेकिन अगर मुझे कोई पागल कहे तो इससे मुझे खुशी ओर गर्व होगा। क्या आप इस बात पर हैरान है की मै ऐसा क्यो कह रहा हू। लेकिन इस लेख को पड़ने के बाद नहीं होंगे।

अगर आप Anxiety Syndrome से ग्रसित है तो यह बताता है की आप बुद्धिमान (Intelligent) औरCompassionate है। मनोविज्ञानिकों का ऐसा कहना है की चिंतित लोग विषूब्ध स्थितियो (disturbing situations) को visualize करने के योग्य होते है जो उनकी चिंता का कारण बनता है। विश्व के महान लोग जिनमे scientist Isaac Newton और Nicolas Tesla, poet Alfred Tennyson, w.b Yeats, American leader Abraham Lincoln शामिल है. विश्व कि इन महान हस्तियो ने भी इन्ही परिस्थितियो से संघर्ष किया फिर भी वे विश्व मे पर्सिद्ध (famous) हुए।
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप घर से बाहर जाने के लिए निकलते है, अपने घर के दरवाजे पर ताला लगाते है, फिर थोड़ा बाहर निकलते है, आपके मन मे संदेह उत्पन्न होता है कि आपने ताला ठीक से लगाया है या नहीं और ये जाँचने जाते है, सबकुछ ठिक पाते है, और फिर चल जाते है, और फिर दोबारा संदेह उत्पन्न होता है और फिर दुबारा उसकी जांच करने जाते है. अगर ऐसा है तो आप obsessive compulsive disorder (ocd)से ग्रसित है.
अगर आपको थोड़ा बहुत ocd है तो यह आपकी मदद भी करता है। ऐसे लोग अपने कार्य मे बहुत मेहनती होते है। अगर किसी scientist को ocd है तो वह अपने कार्य कि दस बार जांच करता है और फिर उसे मंजूर करता है। स्पष्टत: ऐसे लोग अपने कार्य और profession मे ज्यादा कामयाब होते है. अपनी सतर्कता के कारण वे अच्छेleader साबित होते है. ऐसे ही विश्व के कुछ महान लोग हुए जिन्होने इस समस्या के बावजूद विश्व मे खूब नाम कमाया जिनमे Albert Einstein, Charles Darwin, musician Ludwig von Beethoven, Michael Jackson, बहुमुखी कलाकार Michael Angelo का नाम शामिल है।
तनाव (डिप्रेशन) जो समय समय पर हम पर आक्रमण करती है. ऐसा कई बार होता है जब आप अपने माथे पर हाथ रख कर बैठ जाते है। बुरे विचारो के बारे मे सोचते है। उनमे से कई ऐसे लोग भी होते जो जीने कि चाह छोड़ देते है। अपने आप को बेकार और विश्व का सबसे दुखी इंसान महसूस करते है। तो उत्साहित हो जाइए, ऐसा पाया गया है कि वे लोग जो ज्यादा depressive होते है वे ज्यादा creative होते है। आपको उन लोगो के बारे मे बताना चाहूँगा जो अपने सारे जीवन मे तनाव(डिप्रेशन) से झुझते रहे( जिनमे से कईओ को मनोविज्ञानिक इलाज कि भी जरूरत पड़ी) इनमे Isaac Newton, Robert Oppenheimer (father of the atom bomb) भी इससे ग्रसित थे। प्रसिद्ध लेखक Leo Tolstoy, राजनीतिक नेता Abraham Lincoln और Winston Churchill ने भी इससे संघर्ष किया।
ऐसा माना गया है कि कुछ लोग अपने creative periods के उच्चतम दौर  मे तब होते है जब वे डिप्रेशन मे होते है.
यहा एक ओर mental disorder के बारे मे बताना चाहूँगा जिससे लोग काफी डरते है वह है BIPOLAR DISORDER यानी द्विध्रुवी विकार। इसे manic – depressive disorder भी कहते है. इससे ग्रसित व्यक्ति बहुत ही गंभीर मिजाज का हो जाता है। एक अनुमान के मुताबिक हर 100 मे से एक व्यक्ति इसका शिकार है. इसमे आदमी का मूड दो भागो मे दिखता है. या तो मूड अत्यधिक उच्च स्तर या निम्न स्तर का हो जाता है जिसमे व्यक्ति उलझा रहता है. उच्च स्तर रहने पर वह दुखी, निराश, चिड़चिड़ा रहने लगता है तथा आत्म्ह्त्या कि इच्छा करता है. तथा निम्न स्तर होने पर वह बहुत अधिक खुशी, आत्मविश्वास, जोश मे रहता है.
लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि ऐसे प्रमाण मिले है कि जिन लोगो मे creative talent होता है उनमे से कई लोग इससे पीड़ित होते है। ऐसा माना गया है कि creativity और bipolar disorder मे आपस मे लिंक होता है.
एक ओर भयानक बीमारी schizophrenia है जिसमे व्यक्ति मतिभ्रम (hallucination), अव्यवस्थित सोचdisorganized thinking  और भ्रम (delusion) का शिकार हो जाता है।
Schizophrenia से पीड़ित व्यक्ति गणितज्ञ john Nash थे जिन्होने 1994 economics मे पर्सिद्ध नोबल पुरस्कार प्राप्त किया। उनकी biography पर एक फिल्म भी बनाई गई “A Beautiful Mind”
यह अच्छी तरह से ज्ञात है कि कई creative लोगो मे विचित्र व्यवहारिक विशेषताए होती है. Scientists का मानना है कि SCHIZOPHRENIA और Bipolar Disorder जैसी स्थितिया व्यक्ति को आंशिक तौर पर आनुवांशिकता के रूप मे अपने माता पिता से प्राप्त होती है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि मनोविकृति रोगी  (psychosis patients) विश्व को आम व्यक्ति कि तुलना मे अलग ढंग से देखते है। संपूर्ण इतिहास मे कई लोगो ने mental illness के होने के बावजूद समाज और मानव संस्कृति के लिए म्हत्वपूर्ण योगदान दिया है. अत: अगर आपको कोई पागल कहे तो आपको नाराज होने कि जरूरत नहीं. क्या पता आप कल के आइन्सटाइन, न्यूटन या Tolstoy हो.
अगर आपको ये article पसंद आया तो इसे like और SHARE कीजिये
और इस पर अपना comment भी दीजिये.


हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

Wednesday, 10 May 2017

जिओ की बदौलत अब आप ₹1500 में खरीद पाएंगे 4G स्मार्टफोन

'रिलायंस जिओ', यह नाम सुनते ही मोबाइल यूज़र्स के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो प्रतिद्वंदी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के पसीने छूट जाते हैं। जिओ सस्ते टैरिफ प्लान्स ला-लाकर वैसे ही कॉम्पीटीटर्स की नींदें उड़ा चुका है। जिओ ने अपने ग्राहकों को तो सस्ती सेवाएं उपलब्ध करवाई ही हैं। लेकिन साथ ही साथ इन सस्ते प्लान्स की वजह से अन्य ऑपरेटर्स को भी अपने प्लान्स की कीमत घटानी पड़ी थी और इससे अन्य स्मार्टफोन यूज़र्स को भी फायदा हो गया।
मुकेश अंबानी चाहते थे कि उनके यूज़र उनकी सिम के साथ ही स्मार्टफोन्स भी उन्हीं के इस्तेमाल करें। इसलिए रिलायंस LYF ब्रांड के सस्ते स्मार्टफोन्स भी ले आया।
लेकिन अंबानी इतने में कहाँ रुकने वाले थे। कुछ समय पहले जिओ ने 999 रुपये में 4G स्मार्टफोन्स लाने की घोषणा करके सबको चौका दिया था। अब एक बार फिर एक रिपोर्ट के सामने आने से जल्द ही मात्र ₹1500 में 4G स्मार्टफोन्स मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

जनवरी में आई थी ₹999 में स्मार्टफोन्स आने की खबर  



इस खबर में अनुमान लगाया गया था कि जिओ के इस 4G VoLTE फीचर फोन में जिओ हाई स्पीड 4G इंटरनेट, जिओ डिजिटल स्टोर और प्ले म्यूजिक को एक्सेस करने की भी सहूलियत होगी।


अभी ₹3000 तक मिल जाते हैं 4G स्मार्टफोन्स 

अभी Lava, Micromax और LYF जैसे घरेलू बॉन्ड्स ₹3000 तक के 4G फीचर फ़ोन्स बाजार में उतार चुके हैं।

चायनीज़ कंपनी 'Spreadtrum' ला रही है ₹1500 में स्मार्टफोन 

Economics Times के अनुसार चायनीज मोबाइल चिप मेकर "Spreadtrum Communications' के कंट्री हेड ने कहा कि,"हम उस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, जिसकी मदद से  ₹1500 में 4G स्मार्टफोन्स बनना मुमकिन हो जाएगा। हमने अपने पार्टनर्स से इस कांसेप्ट को प्रमोट करना भी शुरू कर दिया है।"

रिलायंस से है पुराना नाता 


रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले दो साल से शंघाई बेस्ड 'Spreadtrum Communications' के साथ पार्टनरशिप में है।रिलायंस के अफोर्डेबल स्मार्टफोन LYF Flame 5 के प्रोडक्शन में Spreadtrum ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

रिलायंस, अन्य कंपनियों से भी कर रहा है बात 


Financial Express के अनुसार रिलायंस जिओ इंफोकॉम की Techchain, Fortuneship और Uniscope जैसे चायनीज कॉन्ट्रैक्ट निर्माता कंपनियों से भी 4G फीचर फ़ोन्स के निर्माण को लेकर बात चल रही है।

ऐसा करने से और कम होगी 4G फीचर फ़ोन्स की कीमत


रिलायंस अभी तक स्मार्टफोन्स इम्पोर्ट ही करता आ रहा है। इन चायनीज निर्माताओं से यदि बातचीत सफल होती है तो रिलायंस और भी सस्ते 4G फीचर फ़ोन्स लाने में सफल होगी। इससे कंपनी का मार्केट शेयर भी बढ़ जाएगा।

अन्य स्मार्टफोन निर्माता भी हैं कतार में 


ऐसा नहीं है कि सिर्फ रिलायंस ही सस्ते स्मार्टफोन बनाने की दिशा में काम कर रही है। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स भी 'भारत 1' नाम से सस्ता 4G स्मार्टफोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा Lava भी इसी दिशा में काम कर रही हैं।


हर हाथ में हो 4G स्मार्टफोन 


मोदी का डिजिटल इंडिया बनाने का सपना सस्ते 4G स्मार्टफोन्स के साथ ही पूरा होगा।इन सभी स्मार्टफोन निर्माताओं का लक्ष्य भी ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों तक ही पहुंचना है।
यह सस्ते स्मर्टफ़ोन कब तक बाज़ार में उपलब्ध हो पाएंगे यह तो अभी नहीं कहा जा सकता है। परन्तु यह बात तो तय है कि जल्द ही भारत में चल रही इस जिओ क्रान्ति को और हवा मिलने वाली है।

क्या जिओ को अब अपनी सर्विस और भी बेहतर करने की ओर ध्यान देने की जरूरत है? 

सौजन्य - Indiatoday 

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free


Thursday, 4 May 2017

Mango Tree - आम का पेड़

*एक बच्चे को आम का पेड़ बहुत पसंद था।* 

*जब भी फुर्सत मिलती वो आम के पेड के पास पहुच जाता।*
*पेड के उपर चढ़ता,आम खाता,खेलता और थक जाने पर उसी की छाया मे सो जाता।*
*उस बच्चे और आम के पेड के बीच एक अनोखा रिश्ता बन गया।*
*बच्चा जैसे-जैसे बडा होता गया वैसे-वैसे उसने पेड के पास आना कम कर दिया।*
*कुछ समय बाद तो बिल्कुल ही बंद हो गया।*
*आम का पेड उस बालक को याद करके अकेला रोता।*
*एक दिन अचानक पेड ने उस बच्चे को अपनी तरफ आते देखा और पास आने पर कहा,*
*"तू कहां चला गया था? मै रोज तुम्हे याद किया करता था। चलो आज फिर से दोनो खेलते है।"*
*बच्चे ने आम के पेड से कहा,*
*"अब मेरी खेलने की उम्र नही है*
*मुझे पढना है,लेकिन मेरे पास फीस भरने के पैसे नही है।"*
*पेड ने कहा,* 




 *"तू मेरे आम लेकर बाजार मे बेच दे,*
*इससे जो पैसे मिले अपनी फीस भर देना।"*
*उस बच्चे ने आम के पेड से सारे आम तोड़ लिए और उन सब आमो को लेकर वहा से चला गया।*
*उसके बाद फिर कभी दिखाई नही दिया।*
*आम का पेड उसकी राह देखता रहता।*
*एक दिन वो फिर आया और कहने लगा,*
*"अब मुझे नौकरी मिल गई है,*
*मेरी शादी हो चुकी है,*
*मुझे मेरा अपना घर बनाना है,इसके लिए मेरे पास अब पैसे नही है।"*
*आम के पेड ने कहा,*
*"तू मेरी सभी डाली को काट कर ले जा,उससे अपना घर बना ले।"*
*उस जवान ने पेड की सभी डाली काट ली और ले के चला गया।*
*आम के पेड के पास अब कुछ नहीं था वो अब बिल्कुल बंजर हो गया था।*
*कोई उसे देखता भी नहीं था।*
*पेड ने भी अब वो बालक/जवान उसके पास फिर आयेगा यह उम्मीद छोड दी थी।*
*फिर एक दिन अचानक वहाँ एक बुढा आदमी आया। उसने आम के पेड से कहा,*
*"शायद आपने मुझे नही पहचाना,*
*मैं वही बालक हूं जो बार-बार आपके पास आता और आप हमेशा अपने टुकड़े काटकर भी मेरी मदद करते थे।"*


*आम के पेड ने दु:ख के साथ कहा,*
*"पर बेटा मेरे पास अब ऐसा कुछ भी नही जो मै तुम्हे दे सकु।"*
*वृद्ध ने आंखो मे आंसु लिए कहा,*
*"आज मै आपसे कुछ लेने नही आया हूं बल्कि आज तो मुझे आपके साथ जी भरके खेलना है,*
*आपकी गोद मे सर रखकर सो जाना है।"*
*इतना कहकर वो आम के पेड से लिपट गया और आम के पेड की सुखी हुई डाली फिर से अंकुरित हो उठी।*
*वो आम का पेड़ हमारे माता-पिता हैं।*
*जब छोटे थे उनके साथ खेलना अच्छा लगता था।*
*जैसे-जैसे बडे होते चले गये उनसे दुर होते गये।*
*पास भी तब आये जब कोई जरूरत पडी,*
*कोई समस्या खडी हुई।*
*आज कई माँ बाप उस बंजर पेड की तरह अपने बच्चों की राह देख रहे है।*
*जाकर उनसे लिपटे,*
*उनके गले लग जाये*
*फिर देखना वृद्धावस्था में उनका जीवन फिर से अंकुरित हो उठेगा।*
कहानी अच्छी लगी हो तो कृपया सेयर जरूर करें ।


हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free Subscribe करें.


Tuesday, 2 May 2017

वाह रे मानव तेरा स्वभाव....

वाह रे मानव तेरा स्वभाव....

।। लाश को हाथ लगाता है तो नहाता है ...
पर बेजुबान जीव को मार के खाता है ।।
यह मंदिर-मस्ज़िद भी क्या गजब की जगह है दोस्तो.
जंहा गरीब बाहर और अमीर अंदर 'भीख' मांगता है..


विचित्र दुनिया का कठोर सत्य..
          बारात मे दुल्हे सबसे पीछे
            और दुनिया  आगे चलती है,
         मय्यत मे जनाजा आगे
           और दुनिया पीछे चलती है..
           यानि दुनिया खुशी मे आगे
          और दुख मे पीछे हो जाती है..!
अजब तेरी दुनिया
गज़ब तेरा खेल
मोमबत्ती जलाकर मुर्दों को याद करना
और मोमबत्ती बुझाकर जन्मदिन मनाना...
Wah re duniya !!!!!
✴ लाइन छोटी है,पर मतलब बहुत बड़ा है ~
उम्र भर उठाया बोझ उस कील ने ...
और लोग तारीफ़ तस्वीर की करते रहे ..
〰〰〰〰〰〰
✴  पायल हज़ारो रूपये में आती है, पर पैरो में पहनी जाती है
और.....
बिंदी 1 रूपये में आती है मगर माथे पर सजाई जाती है
इसलिए कीमत मायने नहीं रखती उसका कृत्य मायने रखता हैं.
〰〰〰〰〰〰
✴  एक किताबघर में पड़ी गीता और कुरान आपस में कभी नहीं लड़ते,
और
जो उनके लिए लड़ते हैं वो कभी उन दोनों को नहीं पढ़ते....
〰〰〰〰〰〰〰〰
✴  नमक की तरह कड़वा ज्ञान देने वाला ही सच्चा मित्र होता है,
मिठी बात करने वाले तो चापलुस भी होते है।
इतिहास गवाह है की आज तक कभी नमक में कीड़े नहीं पड़े।
और मिठाई में तो अक़्सर कीड़े पड़ जाया करते है...
〰〰〰〰〰〰〰
✴  अच्छे मार्ग पर कोई व्यक्ति नही जाता पर बुरे मार्ग पर सभी जाते है......
इसीलिये दारू बेचने वाला कहीं नही जाता ,
पर दूध बेचने वाले को घर-घर
गली -गली , कोने- कोने जाना पड़ता है ।
〰〰〰〰〰〰〰〰l
✴  दूध वाले से बार -बार पूछा जाता है कि पानी तो नही डाला ?
पर दारू मे खुद हाथो से पानी मिला-मिला कर पीते है ।
〰〰〰
n
Very nice line 
इंसान की समझ सिर्फ इतनी हैं
कि उसे "जानवर" कहो तो
नाराज हो जाता हैं और
"शेर" कहो तो खुश हो जाता हैं!

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free


Wednesday, 26 April 2017

अजब है इनका शौक…खरीद रखी हैं 330 करोड़ की कारें!

हांगकांग। हम सभी की जिंदगी में कुछ न कुछ शौक तो होते ही हैं। कॉइन से लेकर स्टैंप कलेक्ट करने के शौक के बारे में हमने खूब सुना है, मगर शौक के चलते फरारी जैसी बड़ी कारों को कलेक्ट करना एक अजीबोगरीब मामला है। जी हां, हांगकांग में एक शख्स को फरारी कलेक्ट करने का शौक है। डेविड ली नाम के इस शख्स के पास 330  करोड़ कीमत की कारें हैं।


डेविड का मानना है कि उन्होंने अपने माता पिता को जीवन भर मेहनत करते देखा है और खुद भी मेहनत कर खूब पैसा कमाया है। डेविड ली के पास बड़ी तादाद में सुपरकारों का कलेक्शन है, जिसमें फरारी उनकी खास पसंद है।

उनके पिता हिंग वा ली 13 साल की उम्र में गरीबी से बचने के लिए और एक बेहतर जीवन के लिए चीन से हांगकांग चले गए थे। वहां जाकर उन्होंने मणि की नक्काशी करनी सीखी और कुछ ही सालों के अंदर अपनी ज्वैलरी की दुकान खोली थी। कारोबार में जल्दी सफलता के चलते कुछ टाइम के बाद वह 9 साल के बेटे डेविड के साथ अमेरिका चले गए।


डेविड ने फोर्ब्स मैग्जीन से कहा कि इन बड़ी-बड़ी कारों का कलेक्शन उन्होंने खुद के पैसे से किया है, उनकी इस सफलता के लिए अपने पिता को क्रेडिट दिया है। अब उनका व्यापार दुनिया भर में फैला हुआ है।

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

Monday, 24 April 2017

वसीयत और नसीहत

.            *"वसीयत और नसीहत"*

एक दौलतमंद इंसान ने अपने बेटे को वसीयत देते हुए कहा,


"बेटा मेरे मरने के बाद मेरे पैरों में ये फटे हुऐ मोज़े (जुराबें) पहना देना, मेरी यह इक्छा जरूर पूरी करना ।
पिता के मरते ही नहलाने के बाद, बेटे ने पंडितजी से पिता की आखरी इक्छा बताई ।
पंडितजी ने कहा: हमारे धर्म में कुछ भी पहनाने की इज़ाज़त नही है।
पर बेटे की ज़िद थी कि पिता की आखरी इक्छ पूरी हो ।
बहस इतनी बढ़ गई की शहर के पंडितों को जमा किया गया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला ।
इसी माहौल में एक व्यक्ति आया, और आकर बेटे के हाथ में पिता का लिखा हुआ खत दिया, जिस में पिता की नसीहत लिखी थी


"मेरे प्यारे बेटे"
देख रहे हो..? दौलत, बंगला, गाड़ी और बड़ी-बड़ी फैक्ट्री और फॉर्म हाउस के बाद भी, मैं एक फटा हुआ मोजा तक नहीं ले जा सकता ।
एक रोज़ तुम्हें भी मृत्यु आएगी, आगाह हो जाओ, तुम्हें भी एक सफ़ेद कपडे में ही जाना पड़ेगा ।*
लिहाज़ा कोशिश करना,पैसों के लिए किसी को दुःख मत देना, ग़लत तरीक़े से पैसा ना कमाना, धन को धर्म के कार्य में ही लगाना ।
सबको यह जानने का हक है कि शरीर छूटने के बाद सिर्फ कर्म ही साथ जाएंगे"। लेकिन फिर भी आदमी तब तक धन के पीछे भागता रहता है जब तक उसका निधन नहीं हो जाता।


1) जो आपसे दिल से बात करता है उसे कभी दिमाग से जवाब मत देना।

 2) एक साल मे 50 मित्र बनाना आम बात है। 50 साल तक एक मित्र से मित्रता निभाना खास बात है।

 3) एक वक्त था जब हम सोचते थे कि हमारा भी वक्त आएगा और एक ये वक्त है कि हम सोचते हैं कि वो  भी क्या वक्त था।

 4) एक मिनट मे जिन्दगी नहीं बदलती पर एक मिनट सोच कर लिखा फैसला पूरी जिन्दगी बदल देता है।

 5) आप जीवन में कितने भी ऊॅचे क्यों न उठ जाएं, पर अपनी गरीबी और कठिनाई को कभी मत भूलिए।

 6) वाणी में भी अजीब शक्ति होती है। कड़वा बोलने वाले का शहद भी नहीं बिकता और मीठा बोलने वाले की मिर्ची भी बिक जाती है।

 7) जीवन में सबसे बड़ी खुशी उस काम को करने में है जिसे लोग कहते हैं कि तुम नही कर सकते हो।

 8) इंसान एक दुकान है और जुबान उसका ताला। ताला खुलता है, तभी मालूम होता है कि दुकान सोने की है या कोयले की।

 9) कामयाब होने के लिए जिन्दगी में कुछ ऐसा काम करो कि लोग आपका नाम Face book पे नही Google पे सर्च करें।

 10) दुनिया विरोध करे तुम डरो मत, क्योंकि जिस पेङ पर फल लगते है दुनिया उसे ही पत्थर मारती है।

 11) जीत और हार आपकी सोच पर ही निर्भर है। मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी।

 12) दुनिया की सबसे सस्ती चीज है सलाह, एक से मांगो हजारो से मिलती है। सहयोग हजारों से मांगो एक से मिलता है।

 13) मैने धन से कहा कि तुम एक कागज के टुकड़े हो। धन मुस्कराया और बोला बिल्कुल मैं एक कागज का टुकड़ा हूँ, लेकिन मैने आज तक जिंदगी में कूड़ेदान का मुंह नहीं देखा।

 14) आंधियों ने लाख बढ़ाया हौसला धूल का, दो बूंद बारिश ने औकात बता दी।

15) जब एक रोटी के चार टुकड़े हों और खाने वाले पांच हों, तब मुझे भूख नहीं है, ऐसा कहने वाला कौन है.? सिर्फ "माँ"।

16) जब लोग आपकी नकल करने लगें तो समझ लेना चाहिए कि आप जीवन में सफल हो रहे हैं।

 17) मत फेंक पत्थर पानी में, उसे भी कोई पीता है।

मत रहो यूं उदास जिन्दगी में, तुम्हें देखकर भी कोई जीता है।

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates Follow by Email

गर्मी की छुट्टियाँ कुछ सीखने के लिए

दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं हो चुकी हैं. अब गर्मी की छुट्टियों में अपनी प्रतिभा और अपनी रुचियों को सही तरीके से निखारने और विकसित करने का समय है. It is a good time to use summer holidays to grow your talent. You have a good time to read inspirational articles, stories and to follow the best ideas in your life. Yes we want a free time to do something for our hobbies. Summer holiday is in your hands. Lets talk how to use summer holidays to shine our talent by some interesting hobby activities in Hindi.

प्रतिभा का उपयोग

हम सबको प्रतिभा का उपयोग करते रहना चाहिए नहीं तो उसकी धार कुंठित हो जाती है. प्रतिभा या talent ईएश्वर का दिया हुआ वो वरदान है जो कभी न कभी हमारे लिए एक रक्षा कवच और वरदान बन जाता है. आइये आज हम जानते हैं कि इस साल गर्मी की छुट्टियों में आप अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए कौन-कौन सी एक्टिविटीज कर सकते हैं. हो सकता है आप बहुत से काम सीखना चाहते हैं. तो सीखने में कोई बुराई नहीं है.

 बिजली की फिटिंग और मोटर वाइंडिंग का काम

नीरज को बिजली की फिटिंग सीखने का बहुत शौक था. उसने चार साल पहले गर्मी की छुट्टियों में मोटर वाइंडिंग और बिजली फिटिंग वाले की दूकान पर बैठना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे नीरज वो सब काम सीख गया.आज नीरज बहुत सुखी है. आज उसकी भोपाल में अपनी खुद की बिजली फिटिंग और मोटर वाइंडिंग की दूकान है. उसकी नौकरी नहीं लगी लेकिन उसे इसी दूकान से अच्छी-खासी कमाई हो जाती है. नीरज ने एक साल गर्मी की छुट्टी का सही उपयोग अपनी रूचि के काम में लगाया और नतीजा सब के सामने है. उसे किसी के सामने हाथ फैलाने की जरुरत नहीं है.

मेडिकल स्टोर पर बैठना

बैजनाथ साहू जी की बात की जाये तो उन्हें एक ऐसे इंसान के रूप में चिन्हित किया जायेगा जिन्होंने न सिर्फ अपनी life को सही मुकाम तक पहुँचाया बल्कि अपने वाले कई लोगों को life में रोजगार के मुकाम तक पहुंचाया. बैजनाथ जी ने गर्मी की छुट्टियों में मेडिकल स्टोर पर बैठना शुरू किया और मेडिकल स्टोर का नॉलेज लिया. सीखने के बाद उन्होंने मेडिकल स्टोर को carrier के रूप में चुना. आज उनका अपना खुद का मेडिकल स्टोर है. दूसरे दोस्त जो नौकरी करते हुए भी तरक्की नहीं कर पाए उनके मुकाबले बैजनाथ जी काफी सफल हैं. बैजनाथ जी ने अपनी success story खुद लिखी है. Summer Holidays के सही use ने उन्हें अपना व्यवसाय चुनने में सही मादा की है.

प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के यहाँ बैठना

नितिन ने पार्ट टाइम में जमीन प्लाट बेचने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के यहाँ बैठना पसंद किया. तीन साल में ही उसे अच्छा नॉलेज हो गया. गर्मी की छुट्टियों में वह दूसरे property brokers के यहाँ भी गया. आज नितिन ने व्यवसाय के रूप में प्रॉपर्टी ब्रोकर्स का काम चुना और आज वो success है. उसका ये नॉलेज उसकी life में काम आया.

खाली समय का सदुपयोग कुछ सीखने में

दोस्तों कहने का अर्थ ये है कि आप के पास जो खाली समय रहता है उसे आप किसी भी चीज या व्यवसाय को यूँ ही सीखने में ही लगायेंगे तो एक समय जब आपको जब कैरियर चुनने की जरुरत होगी तब आपको ज्यादा परेशां नहीं होना पड़ेगा. आपके पास अनुभव होगा तो आपको हिचकिचाहट नहीं होगी. तो अब आपके summer holidays शुरू हो गए हैं तो आप किसी की बातों में न आकर नीरज, बैजनाथ और नितिन की तरह ही कुछ सीखने को समय दें. हो सकता है आने वाले दिनों में इनकी तरह ही आपकी success story भी Hindisuccess पर लिखी जाए.
शुभकामनाओं सहित,

नमस्कार

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates Subscribe

Popular Posts