Showing posts with label Health & Fitness. Show all posts
Showing posts with label Health & Fitness. Show all posts

Thursday, 6 July 2017

सुबह उठते ही पानी क्यों पीना चाहिये , सुनते ही चौंक जायेंगे

आपको बडे बूढे ये कहते तो जरूर सुने होंगे की सुबह उठते ही दो तीन गिलास पानी जरूर पीना चाहिये। अगर नहीं तो किसी और से सुनी होगी ये बातें। और इन बातों पर कभी ध्यान नहीं दिया होगा। चलो शुरू से ही चौंका देते हैं। आपको पता जापान के लोगों की लम्बी आयु क्यों होती है।

इसका एक कारण है की वह सुबह उठते ही बिना कुछ किये लगभग 3-4 गिलास ताजा पानी पीते हैं और ये आपको यकीन नहीं होगा।
सुबह-सुबह उठते ही बिना कुछ खाये पानी पीने के बहुत सारे फायदे होते हैं जिनके बारे में हम आपको बतायेंगे। तो इन फायदों को सुनने के बाद कल से सुबह-सुबह उठते ही 2-3 गिलास पानी जरूर पीना शुरू कर देना।



सुबह खाली पेट पानी पीने के फायदे :-

1.  अगर सुबह खाली पेट पानी पिया जाये तो आप सभी बीमारियों पर विजय पा सकते हो। इससे आपके शरीर का सारा खून साफ होता है और साथ में शरीर की सारी गंदगी भी दूर होती है।
2.  सुबह ताजा पानी पीने से हमारा पेट साफ रहता है और हमें जिंदगी में, कभी भी कब्ज जैसी बीमारियां नहीं होगी। पेट की सारी बीमारियों से छुटकारा मिल जायेगा। जिसका असर दिमाग पर भी पडता है।
3.  जिनके अंदर अकसर खून की कमी रहती है तो उनकी ये कमी भी पूरी हो जायेगी। सुबह पानी पीने से हमारे शरीर में लाल खून की सेल्स जल्दी से बढने लगती है जिसका असर आप कुछ दिनों के दौरान देख सकते हो।
4.  आपको भूख बहुत देर से लगती है तो सुबह लगातार कुछ दिनों तक पानी पीने से आपको भूख भी अच्छी लगने लगती है। पेट बिलकुल साफ रहने लगेगा।
5.  अगर आपका वजन कम है या ज्यादा है तो हर रोज सुबह पानी पीने से आपका वजन भी बहुत अच्छी प्रकार से मेन्टेन रहेगा। आपको अच्छी भूख लगेगी।
6.  सुबह पानी पीने से हमारे सिर का दर्द भी बिल्कुल ठीक हो जाता है। पानी की कमी के कारण हमें सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
7.  खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति बढती है। हम फिर सभी बीमारियों के आने से पहले ही बच जायेंगे।
8.  सुबह पानी पीने का सबसे ज्यादा फायदा हमारी त्वचा को लगा है। जितना ज्यादा पानी पियोगे उतनी आपकी त्वचा साफ होगी। आपके चेहरे के सभी दाग धब्बे दूर हो जायेंगे। इसलिए हमें हर रोज सुबह उठ कर पानी पीना चाहिये।

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।


Share your friends & More updates ( Subscribe )  ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

Tuesday, 25 April 2017

ऑफिस में दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो फॉलो करें ये मेकअप ट्रिक्स

अच्छा दिखना हर किसी को पसंद होता है। खासकर बात जब वर्कप्लेस की हो तो थोड़ा कंफ्यूजन रहता है कि क्या करना सही होगा और क्या नहीं करना चाहिए।
यहां हैं , आपके वर्कफ्लेस मेकअप के लिए 5 आसाना ट्रिक्स, जो देंगी आपको फैब्युलस लुक वह भी चुटकियों में...
मस्कारा
आप चाहती हैं कि आपकी आंखें खूबसूरत दिखें, लेकिन ओवर डू न लगे। इसके लिए आप अपनी पलकों पर केवल एक बार मस्कारा ब्रश एप्लाई करें। इससे आपकी लैशेस बहुत हाई-लाइट नहीं होंगी।
स्मोकी आई लुक से बचें
ऑफिस एक ऐसी जगह होती है, जहां अपने लुक के साथ आपको ड्रामेटिक एक्स्पेरिमेंट करने से बचना चाहिए। स्मोकी लुक के साथ ऑफिस जाएंगी तो लगेगा कि आप सीधे पार्टी से आ रही हैं।
नैचरल रोज़ी ब्लश
वर्कप्लेस के लिए निकलने से पहले एक बार नैचरल रोज़ी ब्लश का प्रयोग जरूर करें। डबल कोट से पूरी तरह बचें।
नो ग्लिटर लिप्स
ऑफिस के लिए मैट लिपस्टिक परफेक्ट है। बेरंग होंठ किसी वर्कप्लेस पर अच्छे नहीं लगते। साथ ही चेरी रेड लिप्स भी वर्कप्लेस पर नहीं सुहाते। ऐसे में मैट लिपस्टिक परफेक्ट चॉइस है।
सुंदर नाखून
वर्कप्लेस पर नेल्स के लिए पेस्टल शेड्स बेस्ट चॉइस हैं। आप चाहें तो ट्रांसपैरंट और लाइट शेड्स भी ट्राई कर सकती हैं।

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

Monday, 24 April 2017

गर्मी की छुट्टियाँ कुछ सीखने के लिए

दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं हो चुकी हैं. अब गर्मी की छुट्टियों में अपनी प्रतिभा और अपनी रुचियों को सही तरीके से निखारने और विकसित करने का समय है. It is a good time to use summer holidays to grow your talent. You have a good time to read inspirational articles, stories and to follow the best ideas in your life. Yes we want a free time to do something for our hobbies. Summer holiday is in your hands. Lets talk how to use summer holidays to shine our talent by some interesting hobby activities in Hindi.

प्रतिभा का उपयोग

हम सबको प्रतिभा का उपयोग करते रहना चाहिए नहीं तो उसकी धार कुंठित हो जाती है. प्रतिभा या talent ईएश्वर का दिया हुआ वो वरदान है जो कभी न कभी हमारे लिए एक रक्षा कवच और वरदान बन जाता है. आइये आज हम जानते हैं कि इस साल गर्मी की छुट्टियों में आप अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए कौन-कौन सी एक्टिविटीज कर सकते हैं. हो सकता है आप बहुत से काम सीखना चाहते हैं. तो सीखने में कोई बुराई नहीं है.

 बिजली की फिटिंग और मोटर वाइंडिंग का काम

नीरज को बिजली की फिटिंग सीखने का बहुत शौक था. उसने चार साल पहले गर्मी की छुट्टियों में मोटर वाइंडिंग और बिजली फिटिंग वाले की दूकान पर बैठना शुरू कर दिया. धीरे-धीरे नीरज वो सब काम सीख गया.आज नीरज बहुत सुखी है. आज उसकी भोपाल में अपनी खुद की बिजली फिटिंग और मोटर वाइंडिंग की दूकान है. उसकी नौकरी नहीं लगी लेकिन उसे इसी दूकान से अच्छी-खासी कमाई हो जाती है. नीरज ने एक साल गर्मी की छुट्टी का सही उपयोग अपनी रूचि के काम में लगाया और नतीजा सब के सामने है. उसे किसी के सामने हाथ फैलाने की जरुरत नहीं है.

मेडिकल स्टोर पर बैठना

बैजनाथ साहू जी की बात की जाये तो उन्हें एक ऐसे इंसान के रूप में चिन्हित किया जायेगा जिन्होंने न सिर्फ अपनी life को सही मुकाम तक पहुँचाया बल्कि अपने वाले कई लोगों को life में रोजगार के मुकाम तक पहुंचाया. बैजनाथ जी ने गर्मी की छुट्टियों में मेडिकल स्टोर पर बैठना शुरू किया और मेडिकल स्टोर का नॉलेज लिया. सीखने के बाद उन्होंने मेडिकल स्टोर को carrier के रूप में चुना. आज उनका अपना खुद का मेडिकल स्टोर है. दूसरे दोस्त जो नौकरी करते हुए भी तरक्की नहीं कर पाए उनके मुकाबले बैजनाथ जी काफी सफल हैं. बैजनाथ जी ने अपनी success story खुद लिखी है. Summer Holidays के सही use ने उन्हें अपना व्यवसाय चुनने में सही मादा की है.

प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के यहाँ बैठना

नितिन ने पार्ट टाइम में जमीन प्लाट बेचने वाले प्रॉपर्टी ब्रोकर्स के यहाँ बैठना पसंद किया. तीन साल में ही उसे अच्छा नॉलेज हो गया. गर्मी की छुट्टियों में वह दूसरे property brokers के यहाँ भी गया. आज नितिन ने व्यवसाय के रूप में प्रॉपर्टी ब्रोकर्स का काम चुना और आज वो success है. उसका ये नॉलेज उसकी life में काम आया.

खाली समय का सदुपयोग कुछ सीखने में

दोस्तों कहने का अर्थ ये है कि आप के पास जो खाली समय रहता है उसे आप किसी भी चीज या व्यवसाय को यूँ ही सीखने में ही लगायेंगे तो एक समय जब आपको जब कैरियर चुनने की जरुरत होगी तब आपको ज्यादा परेशां नहीं होना पड़ेगा. आपके पास अनुभव होगा तो आपको हिचकिचाहट नहीं होगी. तो अब आपके summer holidays शुरू हो गए हैं तो आप किसी की बातों में न आकर नीरज, बैजनाथ और नितिन की तरह ही कुछ सीखने को समय दें. हो सकता है आने वाले दिनों में इनकी तरह ही आपकी success story भी Hindisuccess पर लिखी जाए.
शुभकामनाओं सहित,

नमस्कार

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates Subscribe

Saturday, 22 April 2017

आलिया ने दिए समर स्पेशल टिप्स, मिलेगी गर्मी से राहत

 गर्मियों ने अपना जोर तेजी से दिखाना शुरू कर दिया है। इस मौसम में आप जितना खुद को कूल रखेंगे उतना ही अच्छा होगा। खुद को कूल रखेंगे तो गर्मी का दिन सुकूनदायक निकल जाएगा।

बॉलीवुड की बबली क्यूट गर्ल आलिया ने भी लोगों को समर स्पैशल टिप्स दिए हैं जिन्हें आप फॉलों करके काफी हद तक गर्मियों के दिन आराम से निकाल सकते हैं। 




1. खुद को रखें हाइड्रेट

मौसम में गर्मी चाहे कितनी भी हो रोजमर्रा के कामकाज को तो आप रोक नहीं सकते। इसलिए बेस्ट हैं कि आप खुद को हाइड्रेट रखें। खूब सारा पानी पीएं। आप नींबू पानी और आइस टी ले सकते हैं। 

2. कंफर्टेबल आऊटफिट्स
गर्मी में ऐसे कपड़े पहनने की गलती ना करें जो आपको चुभन दें और गर्मी का अहसास करवाएं। बल्कि लिनन व मलमल की हल्की फुल्की पोशाकें ट्राई करें ताकि सारा दिन आप कंफर्टेबल रहें।


3. खुद को रखें फिट
कड़कड़ाती गर्मी में खुद को फिट रखना आसान काम नहीं है लेकिन आप हल्की फुल्की एक्सरसाइज, जुम्बा व स्विमिंग करके खुद को फिट रख सकती हैं।


4. पहाड़ों की करें सैर
गर्मी से राहत पाने के लिए आप पहाड़ों की सैर पर जा सकते हैं। यहां जाकर आप तरोताजा महसूस करेंगे।



5. सनग्लासेज जरूर लगाएं
धूप से बचने और स्टाइल में सनग्लासेज बहुत काम आते हैं। यह सिर्फ आपको ग्लैमर्स लुक ही नहीं देता बल्कि तेज धूप से आपकी आंखों को सुरक्षित भी रखते हैं।

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates Subscribe

 

Monday, 17 April 2017

Drinking water from pitcher is more beneficial- मटके का पानी

मटके का पानी पीने से होते हैं ये फ़ायदे, जानकर हैरान रह जाएँगे आप

आज सुबह जब सो कर उठी तो बालकनी की खिड़की खोल गर्मियों की सुबह देखने लगी। इतनी सुबह भी सूरज की तपिश ऐसी थी कि अगर इंसान 2 घंटे लगातार धूप में रह ले तो काले चने जैसा हो जाए।
तभी मेरे कानों में एक आवाज़ सुनाई दी। मटके ले लो...सुराही ले लो... देसी फ्रिज ले लो... मैं अचरज ही खड़ी होकर उस कुम्हार को देखने लगी और सोचने लगी कि आजकल की मॉडर्न ज़िंदगी में धीरे-धीरे इन पारंपरिक चीज़ो की अहमियत कम होती जा रही है। लेकिन जो भी हो मॉडर्न चीज़े इन देसी चीज़ो की जगह कतई नहीं ले सकती।
मटके और सुराही का पानी पीने में जो आनंद आता है वो फ्रीज़ के ठंडे पानी में कहाँ। मटके का पानी गर्मियों में केवल आनंद ही नहीं देता, इसके अलावा भी इसके कई सारे फायदे हैं जो आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये देसी फ्रिज़ के इन फायदों के बारे में जानते हैं।

                         
   

नैचुरल ठंडक 

जैसा कि सब जानते हैं मटके का पानी कुदरती तरीके से ठंडा होता है। अतः इसका सेवन करने से दिल की बिमारियाँ नहीं होती।


एसिडिटी से बचाव 

एसिडिटी का मुख्य कारण है पाचन ठीक से नहीं होना। लेकिन मटके के पानी में उपस्थित प्राकृतिक मिनिरल्स एसिडिटी होने से बचाव करते हैं। 

कफ़ नहीं होता 

अक्सर ऐसा हुआ होगा कि गर्मी में बाहर से आकर फ्रिज का ठंडा पानी पिया होगा और इस वजह से सर्दी-ज़ुकाम जैसी बीमारियों से घिर गए होंगे। तो अगर सर्दी या कफ़ से बचना है तो मटके के पानी का इस्तेमाल करें।

दमा के मरीज करें सेवन 

दमा के मरीजों के लिए मटके के पानी का सेवन फायदेमंद सौदा साबित हो सकता है। एक बार ट्राई करके देखिए।

लकवे से बचाता है 

यदि कोई लकवे से ग्रसित है तो मटके का पानी पीना उसके लिए बेहतर है और साथ ही मटके का पीना रोजाना तौर पर पीने से आप इससे बच सकते हैं। 


आइये अब जानते हैं कि फ्रिज का पानी पीने के नुक़सान क्या-क्या हो सकते हैं :



वजन बढ़ता है 


खाने के तुरंत बाद फ्रिज का ठंडा पानी पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जिसका बुरा असर मेटाबॉलिज़्म पर पड़ता है। जिससे बॉडी में फैट जमा होने लगता है।

इनडाइजेशन 


फ्रिज का पानी पीने से ब्लड नर्वस सिकुड़ जाती है। इससे डाइजेशन की प्रोसेस धीमी हो जाती है और कब्ज़, खट्टी डकार, गैस की शिकायत होने की संभावना बढ़ जाती है।

दिल की बीमारी 


फ्रिज का पानी पीने से ब्लड नर्व्स सिकुड़ती है जिस वजह से हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। हार्ट पर ज्यादा जोर पड़ने के कारण हार्टबीट धीमी पड़ने लगती है।

सिर दर्द की परेशानी 


इससे बॉडी का टेम्परेचर अचानक बदलता है। जिसका बुरा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। अतः इससे हमेशा बना रहने वाला सिरदर्द हो सकता है।

इस तुलना के बाद तो यही मालुम चलता है कि देसी फ्रिज यानी मटके का पानी पीने में ही भलाई है। अरे ना.. ना.. हम ये नहीं कह रहे कि फ्रिज का पानी ना पिएं लेकिन फ्रिज की तुलना में मटके का पानी पीयेंगे तो अधिक फायदा होगा।

 - Mitali Goyal

क्या आप भी मटके का पानी पीने के आदी हैं? Comment कीजिये

Popular Posts