Thursday, 11 May 2017

ये है दुनियाँ के कुछ महान पागल Feel proud to be mad if you change the world

दोस्तो, अगर कोइ किसी को पागल कहता है तो उसका चिड़ना और गुस्सा स्वभाविक है. लेकिन अगर मुझे कोई पागल कहे तो इससे मुझे खुशी ओर गर्व होगा। क्या आप इस बात पर हैरान है की मै ऐसा क्यो कह रहा हू। लेकिन इस लेख को पड़ने के बाद नहीं होंगे।

अगर आप Anxiety Syndrome से ग्रसित है तो यह बताता है की आप बुद्धिमान (Intelligent) औरCompassionate है। मनोविज्ञानिकों का ऐसा कहना है की चिंतित लोग विषूब्ध स्थितियो (disturbing situations) को visualize करने के योग्य होते है जो उनकी चिंता का कारण बनता है। विश्व के महान लोग जिनमे scientist Isaac Newton और Nicolas Tesla, poet Alfred Tennyson, w.b Yeats, American leader Abraham Lincoln शामिल है. विश्व कि इन महान हस्तियो ने भी इन्ही परिस्थितियो से संघर्ष किया फिर भी वे विश्व मे पर्सिद्ध (famous) हुए।
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप घर से बाहर जाने के लिए निकलते है, अपने घर के दरवाजे पर ताला लगाते है, फिर थोड़ा बाहर निकलते है, आपके मन मे संदेह उत्पन्न होता है कि आपने ताला ठीक से लगाया है या नहीं और ये जाँचने जाते है, सबकुछ ठिक पाते है, और फिर चल जाते है, और फिर दोबारा संदेह उत्पन्न होता है और फिर दुबारा उसकी जांच करने जाते है. अगर ऐसा है तो आप obsessive compulsive disorder (ocd)से ग्रसित है.
अगर आपको थोड़ा बहुत ocd है तो यह आपकी मदद भी करता है। ऐसे लोग अपने कार्य मे बहुत मेहनती होते है। अगर किसी scientist को ocd है तो वह अपने कार्य कि दस बार जांच करता है और फिर उसे मंजूर करता है। स्पष्टत: ऐसे लोग अपने कार्य और profession मे ज्यादा कामयाब होते है. अपनी सतर्कता के कारण वे अच्छेleader साबित होते है. ऐसे ही विश्व के कुछ महान लोग हुए जिन्होने इस समस्या के बावजूद विश्व मे खूब नाम कमाया जिनमे Albert Einstein, Charles Darwin, musician Ludwig von Beethoven, Michael Jackson, बहुमुखी कलाकार Michael Angelo का नाम शामिल है।
तनाव (डिप्रेशन) जो समय समय पर हम पर आक्रमण करती है. ऐसा कई बार होता है जब आप अपने माथे पर हाथ रख कर बैठ जाते है। बुरे विचारो के बारे मे सोचते है। उनमे से कई ऐसे लोग भी होते जो जीने कि चाह छोड़ देते है। अपने आप को बेकार और विश्व का सबसे दुखी इंसान महसूस करते है। तो उत्साहित हो जाइए, ऐसा पाया गया है कि वे लोग जो ज्यादा depressive होते है वे ज्यादा creative होते है। आपको उन लोगो के बारे मे बताना चाहूँगा जो अपने सारे जीवन मे तनाव(डिप्रेशन) से झुझते रहे( जिनमे से कईओ को मनोविज्ञानिक इलाज कि भी जरूरत पड़ी) इनमे Isaac Newton, Robert Oppenheimer (father of the atom bomb) भी इससे ग्रसित थे। प्रसिद्ध लेखक Leo Tolstoy, राजनीतिक नेता Abraham Lincoln और Winston Churchill ने भी इससे संघर्ष किया
ऐसा माना गया है कि कुछ लोग अपने creative periods के उच्चतम दौर  मे तब होते है जब वे डिप्रेशन मे होते है.
यहा एक ओर mental disorder के बारे मे बताना चाहूँगा जिससे लोग काफी डरते है वह है BIPOLAR DISORDER यानी द्विध्रुवी विकार। इसे manic – depressive disorder भी कहते है. इससे ग्रसित व्यक्ति बहुत ही गंभीर मिजाज का हो जाता है। एक अनुमान के मुताबिक हर 100 मे से एक व्यक्ति इसका शिकार है. इसमे आदमी का मूड दो भागो मे दिखता है. या तो मूड अत्यधिक उच्च स्तर या निम्न स्तर का हो जाता है जिसमे व्यक्ति उलझा रहता है. उच्च स्तर रहने पर वह दुखी, निराश, चिड़चिड़ा रहने लगता है तथा आत्म्ह्त्या कि इच्छा करता है. तथा निम्न स्तर होने पर वह बहुत अधिक खुशी, आत्मविश्वास, जोश मे रहता है.
लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि ऐसे प्रमाण मिले है कि जिन लोगो मे creative talent होता है उनमे से कई लोग इससे पीड़ित होते है। ऐसा माना गया है कि creativity और bipolar disorder मे आपस मे लिंक होता है.
एक ओर भयानक बीमारी schizophrenia है जिसमे व्यक्ति मतिभ्रम (hallucination), अव्यवस्थित सोचdisorganized thinking  और भ्रम (delusion) का शिकार हो जाता है।
Schizophrenia से पीड़ित व्यक्ति गणितज्ञ john Nash थे जिन्होने 1994 economics मे पर्सिद्ध नोबल पुरस्कार प्राप्त किया। उनकी biography पर एक फिल्म भी बनाई गई A Beautiful Mind
यह अच्छी तरह से ज्ञात है कि कई creative लोगो मे विचित्र व्यवहारिक विशेषताए होती है. Scientists का मानना है कि SCHIZOPHRENIA और Bipolar Disorder जैसी स्थितिया व्यक्ति को आंशिक तौर पर आनुवांशिकता के रूप मे अपने माता पिता से प्राप्त होती है। ऐसा विश्वास किया जाता है कि मनोविकृति रोगी  (psychosis patients) विश्व को आम व्यक्ति कि तुलना मे अलग ढंग से देखते है। संपूर्ण इतिहास मे कई लोगो ने mental illness के होने के बावजूद समाज और मानव संस्कृति के लिए म्हत्वपूर्ण योगदान दिया है. अत: अगर आपको कोई पागल कहे तो आपको नाराज होने कि जरूरत नहीं. क्या पता आप कल के आइन्सटाइन, न्यूटन या Tolstoy हो.
अगर आपको ये article पसंद आया तो इसे like और SHARE कीजिये
और इस पर अपना comment भी दीजिये.


हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

Wednesday, 10 May 2017

alexander sikandar story जो जीता वही सिकंदर

जो जीता वही सिकंदर, मालूम नही ये मुहावरा किसने दिया होगा लेकिन इसके शब्दों पर गौर करे तो ये मुहावरा गलत है सच में तो sikandar जीता ही नही था बल्कि हार गया था.
दरअसल जिस महान युद्ध में सिकंदर (sikandar) के जितने की बात कही जाती है उसमे वो हार गया था। उस युद्ध का विजेता “पोरस” था  सिकंदर (sikandar) पुरे संसार को जितने का सपना लिए भारत आया था और एक के बाद एक लड़ाई जीतता गया वो पुरे विश्व पर अपना कब्ज़ा चाहता था उसके इतनी द्वारा लड़ाईया जीतने के बाद इतिहासकार इस बात को मानने के लिए तैयार नही है की वो पोरस के साथ युद्ध में हार गया था और पुरे भारत में ये बात फ़ैल गई की सिकंदर जीत गया है
सिकन्दर (sikandar) ने हार के बाद सोचा की युद्ध से उसे क्या हासिल हुआ? हार? नही, उस हार ने उसकी सोच बदल दी.और असल में उसकी जीत युद्ध हारने के बाद शुरू हुई. एक दिन सिकंदर बहुत बिमार हो गया और एक शाम मर गया। जब उसकी अंतिम यात्रा में उसकी अर्थी से दोनों हाथ बहार थे, और इसकी अर्थी को देखने के लिए बहुत लोग आए और उन्होंने कहा की ये तो हमारे महान शासक का अपमान है लेकिन पता चला की ऐसी इच्छा सिकंदर की ही थी, कि उसकी अंतिम यात्रा में उसके  हाथ अर्थी के बहार होने चाहिए। अब सवाल आता है सिकंदर ऐसा क्यों चाहता था??
मरने से पहले, सिकंदर की इच्छा थी जो उसने अपने एक साथी को बताई थी की मरने क बाद उसके दोनों हाथ अर्थी से बहार लटका दिये जाए ताकि संसार देख सके कि सिकंदर इस दुनिया में खाली हाथ आया था और खाली हाथ जा रहा है .
उसने दुनिया को दिखा दिया कि संसार में सब खाली हाथ आते है और खाली हाथ जाते है और उस दिन से ही घमंडी और क्रूर राजा जीत का प्रमाण बन गया जिस युद्ध में वो हार गया था उसे भी किताबो और लोगो के दिलो में वो जीत गया और मुहावरा प्रचलित हो गया “जो जीत वही सिकंदर”
सिकंदर ने तलवार के दम पर दुनिया को जीतना चाहा पर उसे समझ आ गया कि ऐसा करना सम्भव नही है और उसने दुनिया को विचारो के दम पर लोगो के दिलो को जीता। जो इस बात को समझ जाता है वो जीत जाता है और जो जीत जाता है वो सिकंदर कहलाता है.
Source : http://achiseekh.com

'बाहुबली'तील देवसेनेचं विदारक रुप चितारणारे मराठी हात



देवसेना! कुंतलनगरीची राजकन्या, अमरेंद्र बाहुबलीची पत्नी, तिच्या सौंदर्याचं वर्णन करताना चाहते थकत नाहीत. बाहुबलीच्या दुसऱ्या भागात जिच्या आरस्पानी सौंदर्याने प्रेक्षकांना घायाळ केलं, ती देवसेना पहिल्या भागात मात्र विदारक दिसत होती. तिचं ते रुप चितारलं होतं दोन मराठी हातांनी.

 ‘बाहुबली’ प्रभास को 6000 लड़कियों ने दिए मैरिज प्रपोजल...
  

 प्रताप बोऱ्हाडे आणि डी एन इरकर… देवसेनेचं उतारवयातलं रुप याच दोन हातांनी रेखाटलं आहे. पण ती देवसेना त्यांच्या हातून रेखाटायला मिळण्यापर्यंतची कहाणीही भन्नाट आहे. दिग्दर्शक राजामौली यांना पहिल्या भागातल्या देवसेनेचा मेकअप आवडला नव्हता. एके दिवशी फोन आला आणि त्यांनी  बोऱ्हाडे आणि इरकरांना बोलावलं.


आम्हाला राजामौली यांनी त्यांच्या अपेक्षा सांगितल्या आणि त्याप्रमाणे आम्ही केलं. आम्ही दोघं बाहुबली पहायला बसलो होतो. त्याचवेळी वाटलं ही काहीतरी गडबड आहे. हा मेकअप आपल्याला मिळाला तर? आणि योगायोगाने तो मिळाला, असं ते दोघं सांगतात.


खरं तर या जोडगोळीच्या हातांची जादू उडता पंजाबमध्ये दिसली आहे. सौंदर्याची खाण असलेल्या आलियाला कळकट मळकट दाखवण्याचं आव्हानही या दोघांनीच पेललं. उडता पंजाब असो किंवा बाहुबली, या दोन्ही चित्रपटांमधल्या त्यांच्या कामापेक्षा त्यांचा प्रवास जास्त प्रेरणादायी आहे.

 

उडता पंजाब चित्रपटातील आलिया भट
प्रताप बोऱ्हाडे हे जुन्नरमधल्या तेजवाडीचे शेतकरी. 1988 साली शेती सोडून पुण्यात टेम्पोचालक झाले. 1992 साली ते ‘जाणता राजा’ नाटकात काम करु लागले आणि हळूहळू नाटकाच्या रंगपटात ते रमून गेले.
लातूरचे डी. एन. इरकर हे डिप्लोमा झाले आहेत. 1996 साली भोसरी एमआयडीसीत नोकरीला लागले. 2006 साली त्यांची ओळख प्रताप बोराडेंशी झाली आणि 2009 साली दोघांनीही बॉलिवुडमध्ये पाऊल टाकलं.


मर्दानी, उडता पंजाब, बाजीराव मस्तानी अशा फिल्म्स त्यांनी केल्या आहेत. जगप्रसिद्ध इराणी दिग्दर्शक माजिद मजिदीच्या बियॉन्ड द क्लाऊडसाठीही त्यांनी काम केलं आहे.
अभिनेत्यांना रंग लावून स्वतः पडद्यामागे राहणारे हे दोन कलाकार आतापर्यंत प्रसिद्धीपासून दूर होते.पण बाहुबलीचं तेजच इतकं, की त्या तेजाने हे अज्ञात कलाकारही उजळून निघाले.




 पढ़िए:
1. ‘बाहुबली’ प्रभास को 6000 लड़कियों ने दिए मैरिज प्रपोजल...
2. बाहुबली का बड़ा धमाका, पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई!
3. टॉलीवुड क्वीन काजल अग्रवाल की ये तस्वीरें आपका होश उड़ाने के लिए काफ़ी हैं
4. Baahubali-2- बाहुबली बना दुनिया का सातवां अजूबा, ऐसे रचा इतिहास
5. ड्रिंक पीने के बाद सनी लियोन ने पति के साथ किया कुछ एेसा


हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free

जिओ की बदौलत अब आप ₹1500 में खरीद पाएंगे 4G स्मार्टफोन

'रिलायंस जिओ', यह नाम सुनते ही मोबाइल यूज़र्स के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है तो प्रतिद्वंदी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के पसीने छूट जाते हैं। जिओ सस्ते टैरिफ प्लान्स ला-लाकर वैसे ही कॉम्पीटीटर्स की नींदें उड़ा चुका है। जिओ ने अपने ग्राहकों को तो सस्ती सेवाएं उपलब्ध करवाई ही हैं। लेकिन साथ ही साथ इन सस्ते प्लान्स की वजह से अन्य ऑपरेटर्स को भी अपने प्लान्स की कीमत घटानी पड़ी थी और इससे अन्य स्मार्टफोन यूज़र्स को भी फायदा हो गया।
मुकेश अंबानी चाहते थे कि उनके यूज़र उनकी सिम के साथ ही स्मार्टफोन्स भी उन्हीं के इस्तेमाल करें। इसलिए रिलायंस LYF ब्रांड के सस्ते स्मार्टफोन्स भी ले आया।
लेकिन अंबानी इतने में कहाँ रुकने वाले थे। कुछ समय पहले जिओ ने 999 रुपये में 4G स्मार्टफोन्स लाने की घोषणा करके सबको चौका दिया था। अब एक बार फिर एक रिपोर्ट के सामने आने से जल्द ही मात्र ₹1500 में 4G स्मार्टफोन्स मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

जनवरी में आई थी ₹999 में स्मार्टफोन्स आने की खबर  



इस खबर में अनुमान लगाया गया था कि जिओ के इस 4G VoLTE फीचर फोन में जिओ हाई स्पीड 4G इंटरनेट, जिओ डिजिटल स्टोर और प्ले म्यूजिक को एक्सेस करने की भी सहूलियत होगी।


अभी ₹3000 तक मिल जाते हैं 4G स्मार्टफोन्स 

अभी Lava, Micromax और LYF जैसे घरेलू बॉन्ड्स ₹3000 तक के 4G फीचर फ़ोन्स बाजार में उतार चुके हैं।

चायनीज़ कंपनी 'Spreadtrum' ला रही है ₹1500 में स्मार्टफोन 

Economics Times के अनुसार चायनीज मोबाइल चिप मेकर "Spreadtrum Communications' के कंट्री हेड ने कहा कि,"हम उस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, जिसकी मदद से  ₹1500 में 4G स्मार्टफोन्स बनना मुमकिन हो जाएगा। हमने अपने पार्टनर्स से इस कांसेप्ट को प्रमोट करना भी शुरू कर दिया है।"

रिलायंस से है पुराना नाता 


रिलायंस इंडस्ट्रीज पिछले दो साल से शंघाई बेस्ड 'Spreadtrum Communications' के साथ पार्टनरशिप में है।रिलायंस के अफोर्डेबल स्मार्टफोन LYF Flame 5 के प्रोडक्शन में Spreadtrum ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

रिलायंस, अन्य कंपनियों से भी कर रहा है बात 


Financial Express के अनुसार रिलायंस जिओ इंफोकॉम की Techchain, Fortuneship और Uniscope जैसे चायनीज कॉन्ट्रैक्ट निर्माता कंपनियों से भी 4G फीचर फ़ोन्स के निर्माण को लेकर बात चल रही है।

ऐसा करने से और कम होगी 4G फीचर फ़ोन्स की कीमत


रिलायंस अभी तक स्मार्टफोन्स इम्पोर्ट ही करता आ रहा है। इन चायनीज निर्माताओं से यदि बातचीत सफल होती है तो रिलायंस और भी सस्ते 4G फीचर फ़ोन्स लाने में सफल होगी। इससे कंपनी का मार्केट शेयर भी बढ़ जाएगा।

अन्य स्मार्टफोन निर्माता भी हैं कतार में 


ऐसा नहीं है कि सिर्फ रिलायंस ही सस्ते स्मार्टफोन बनाने की दिशा में काम कर रही है। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स भी 'भारत 1' नाम से सस्ता 4G स्मार्टफोन बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा Lava भी इसी दिशा में काम कर रही हैं।


हर हाथ में हो 4G स्मार्टफोन 


मोदी का डिजिटल इंडिया बनाने का सपना सस्ते 4G स्मार्टफोन्स के साथ ही पूरा होगा।इन सभी स्मार्टफोन निर्माताओं का लक्ष्य भी ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों तक ही पहुंचना है।
यह सस्ते स्मर्टफ़ोन कब तक बाज़ार में उपलब्ध हो पाएंगे यह तो अभी नहीं कहा जा सकता है। परन्तु यह बात तो तय है कि जल्द ही भारत में चल रही इस जिओ क्रान्ति को और हवा मिलने वाली है।

क्या जिओ को अब अपनी सर्विस और भी बेहतर करने की ओर ध्यान देने की जरूरत है? 

सौजन्य - Indiatoday 

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & More updates ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free


Tuesday, 9 May 2017

राम कहने से उसकी जान बची....

एक आदमी बर्फ बनाने वाली कम्पनी में काम करता था___
एक दिन कारखाना बन्द होने से पहले अकेला फ्रिज करने वाले कमरे का चक्कर लगाने गया तो गलती से दरवाजा बंद हो गया और वह अंदर बर्फ वाले हिस्से में फंस गया छुट्टी का वक़्त था और सब काम करने वाले लोग घर जा रहे थे किसी ने भी अधिक ध्यान नहीं दिया की कोई अंदर फंस गया है।


वह समझ गया की दो-तीन घंटे बाद उसका शरीर बर्फ बन जाएगा अब जब मौत सामने नजर आने लगी तो भगवान को सच्चे मन से याद करने लगा। अपने कर्मों की क्षमा मांगने लगा और भगवान से कहा कि प्रह्लाद को तुमने अग्नि से बचाया, अहिल्या को पत्थर से नारि बनाया, शबरी के जुठे बेर खाकर उसे स्वर्ग में स्थान दिया। प्रभु अगर मैंने जिंदगी में कोई एक काम भी मानवता व धर्म का किया है तो तूम मुझे यहाँ से बाहर निकालो। मेरे बीवी बच्चे मेरा इंतज़ार कर रहे होंगे। उनका पेट पालने वाला इस दुनिया में सिर्फ मैं ही हूँ। मैं पुरे जीवन आपके इस उपकार को याद रखूंगा और इतना कहते कहते उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे।
एक घंटे ही गुजरे थे कि अचानक फ़्रीजर रूम में खट खट की आवाज हुई। दरवाजा खुला चौकीदार भागता हुआ आया। उस आदमी को उठाकर बाहर निकाला और गर्म हीटर के पास ले गया। उसकी हालत कुछ देर बाद ठीक हुई तो उसने चौकीदार से पूछा, आप अंदर कैसे आए? चौकीदार बोला कि साहब मैं 20 साल से यहां काम कर रहा हूं। इस कारखाने में काम करते हुए हर रोज सैकड़ों मजदूर और ऑफिसर कारखाने में आते जाते हैं।
मैं देखता हूं लेकिन आप उन कुछ लोगों में से हो, जो जब भी कारखाने में आते हो तो मुझसे हंस कर *राम राम* करते हो और हालचाल पूछते हो और निकलते हुए आपका *राम राम काका* कहना मेरी सारे दिन की थकावट दूर कर देता है। जबकि अक्सर लोग मेरे पास से यूं गुजर जाते हैं कि जैसे मैं हूं ही नहीं। जब कि आप वह हो जिसके नजदीक मेरा भी कोई वजूद है। आज हर दिनों की तरह मैंने आपका आते हुए अभिवादन तो सुना लेकिन *राम राम काका* सुनने के लिए इंतज़ार करता रहा। जब ज्यादा देर हो गई तो मैं आपको तलाश करने चल पड़ा कि कहीं आप किसी मुश्किल में ना फंसे हो। वह आदमी हैरान हो गया कि किसी को हंसकर राम राम कहने जैसे छोटे काम की वजह से आज उसकी जान बच गई।
राम कहने से तर जाओगे

Monday, 8 May 2017

इस समर इन 5 जगहों पर जाएं और करें बर्फबारी

गर्मियों में ऊब कर अगर आप का मन अब बर्फ के बीच जाकर मौज मस्‍ती करने का कर रहा है तो हम
 आप को ऐसी पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप इन दिनो जाकर धमाल मचा सकते हैं।

1- रोहतांग पास, मनाली
मनाली का सबसे खूसूरत हिस्‍सा रोहतांग पास है। मीलों दूर तक फैले बर्फ के पहाड़ आप को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। गर्मियों में ये जगह जन्‍नत से कम नहीं होती है।


2- केदारनाथ, उत्‍तराखंड
उत्‍तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम के द्वार मई में खुलते हैं। इन दिनो वहां बर्फ के साथ हवा में शिव की भक्‍ती भी घुली होती है। अगर आप शिव भक्‍त हैं और बर्फवारी पसंद करते हैं तो केदारनाथ से अच्‍छी जगह आप को कहीं नहीं मिलेगी।



3- गुलमार्ग, जम्‍मू-कश्‍मीर
कश्‍मीर को दुनिया का स्‍वर्ग कहा जाता है इसकी वजह है गुलमार्ग की वो हसीन वादियां जहां मीलों तक फैली बर्फ की चादर आप को भीषण गर्मी में ठंडक का एहसास दिलायेगी। ऐसे में गर्मियों के दिनो में गुलमार्ग आप के लिये सबसे अच्‍छी जगहों में से एक हो सकती है।


4- औली, उत्‍तराखंड
औली में साल के हर महीने बर्फ गिरती है। पूरे भारत में कैसा भी मौसम हो पर औली में आप बर्फवारी का भरपूर मजा ले सकते हैं। औली छोटा सा पहाड़ी इलाका है। जो अपनी बेमिसाल खूबसूरती के लिये मशहूर है।


5- नाथुला, सिक्‍कम
अगर आप को बफ्र के साथ खूबसूरत नदियों का भी आनंद लेना है तो सिक्‍कम का नाथुला दर्रा आप के लिये किसी जन्‍नत से कम नहीं है। यहां आप को बर्फ में खेलने के साथ पानी में भी अठखेलियां करने का मौका मिलेगा।




हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's

‘बाहुबली’ प्रभास को 6000 लड़कियों ने दिए मैरिज प्रपोजल...

दुनियाभर में 'बाहुबली-2' ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. 'बाहुबली: द कन्लूजन' भारत में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई और इसके महज हिंदी वर्जन ने अभी तक 250 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. अब इस फिल्म के बाहुबली कलाकार प्रभास से जुड़ी एक खबर आई है. खबर है कि उन्हें बाहुबली की शूटिंग के दौरान मैरिज प्रपोजल मिले हैं. हां हां, इसमें हैरान होने की बात नहीं... हैरानी की बात तो यह है कि उन्हें 6000 मैरिज प्रपोजल मिले है... 

डायरेक्ट‍र एस एस राजामौली की यह फिल्म चार भाषाओं में रिलीज हुई. लेकिन इस फिल्म ने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा में कमाई की. पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने 7 दिन के अंदर सबसे ज्यादा कमाई कर बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों को शामिल हो गई. 

फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले प्रभास इस फिल्म के बाद भारत के मोस्ट वॉन्टेड बेचलर बन गए हैं. टीओआई की एक खबर के मुताबिक इस बाहुबली की शूटिंग के दौरान प्रभास को तकरीबन 6000 लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव दिए. प्रभास को लेकर लोगों में दीवानगी बढ़ती ही जा रही है. 

खबरों के मुताबिक प्रभास को और प्रपोजल मिल रहे हैं. 'बाहुबली द बिगनिंग' की रिलीज के बाद से ही प्रभास की शादी की खबरें आ रही थीं. खबरें थी कि प्रभास बाहुबली की शूटिंग के बाद ही शादी करेंगे. प्रभास ने इस फिल्म को पूरे 5 साल दिए हैं. इन पांच सालों में प्रभास ने कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की. यहां तक की कोई विज्ञापन भी नहीं किया. 

जैसी की पहले खबरें थी कि वे बाहुबली की शूटिंग पूरी होने के बाद शादी करेंगे, तो उनकी शादी से जुड़ी खबरें और अफवाहों ने भी जोर पकड़ लिया है.

इस समय लड़कियों में मॉस्‍ट वॉन्‍टेड प्रभास की कुछ तस्‍वीरें...

Source : News india





हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's 


ये है 360 डिग्री फोटो लेने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन, लगे हुए हैं डायमंड्स

मार्केट में बने लिए स्मार्टफोन्स निर्माता कंपनियां हर थोड़े दिनों में कुछ नए फीचर्स के साथ नए हैंडसेट्स बाजार में उतारती रहती हैं।
स्मार्टफोन्स के अन्य फीचर्स के साथ ही कैमरा फीचर में भी कई तरह के बदलाव लाए जाते हैं। हाल ही में चीन की निर्माता कंपनी ProTruly अपने नए हैंडसेट्स में 360-डिग्री VR कैमरा लेकर आई है। Deccanchronicle के अनुसार कंपनी का 'डार्लिंग स्मार्टफोन' दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जो 360-डिग्री कैमरा के साथ आया है।
इस 360-डिग्री कैमरा की मदद से यूजर एक ही शॉट में सभी दिशाओं की तस्वीरें ले सकता है।

हैंडसेट के दोनों साइड लगे हैं फिश आई लेंसेस 

इन दो फिश आई लेंसेस के ऊपर 13 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

हैंडसेट के अंदर मिलेगा एंड्राइड 6.0 मार्शमेलो 


इसके अलावा इस फ़ोन में 2.5GHz डेका-कोर हेलियो X20 MT6797 प्रोसेसर के साथ ही 3560 mAh की पॉवरफुल बैटरी भी मिलेगी।

'डार्लिंग' में मिलेगा 4 GB रैम 

 5.5 इंच के HD डिस्प्ले वाले इस स्मार्टफोन में 64 GB इंटरनल मेमोरी भी दी गई है। इस स्मार्टफोन में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है। 

 

दो वैरिएंट में उपलब्ध है यह स्मार्टफोन 


इसके स्टैण्डर्ड मॉडल में कैमरा वाला पार्ट प्लास्टिक है। वहीं हाई एंड मॉडल में कैमरा पार्ट लेदर का बना हुआ है, इस पर गोल्ड की स्ट्रिप है और चार डायमंड्स भी लगे हुए हैं।

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में नजर आया था 'ProTruly Darling' 


इससे पहले इसे पिछले साल भी प्रदर्शित किया गया था।

यह होगी कीमत 


ProTruly Darling के स्टैण्डर्ड वैरिएंट की कीमत $500 और हाई एंड वैरिएंट की कीमत $800 बताई जा रही है।

यूज़र इन तस्वीरों को 360-डिग्री इमेजेस सपोर्ट करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी शेयर कर सकते हैं।


इस स्मार्टफोन के साथ एक समस्या यह है कि इसके दोनों साइड के कैमरे कुछ ज्यादा ही उभरे हुए हैं। जिससे इन्हें पॉकेट में रखने में समस्या आएगी।

क्या आप इस फ़ोन को खरीदना चाहेंगे?

 

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free Subscribe करें.

Sunday, 7 May 2017

The Power of Positive Thinking (Hindi Story) – सकारात्मक सोच की शक्ति

The Power of Positive Thinking (Hindi Story) – सकारात्मक सोच की शक्ति 

सकारात्मक सोच (Positive Thinking) के बिना जिंदगी अधूरी है| सकारात्मक सोच की शक्ति से घोर अन्धकार को भी आशा की किरणों (Lights of Hope) से रौशनी में बदला जा सकता है| हमारे विचारों पर हमारा स्वंय का नियंत्रण होता है इसलिए यह हमें ही तय करना होता है कि हमें सकारात्मक सोचना है या नकारात्मक|


हर विचार एक बीज है – Every Thought is a Seed|

हमारे पास दो तरह के बीज होते है सकारात्मक विचार (Positive) एंव नकारात्मक विचार (Negative Thoughts) है, जो आगे चलकर हमारे दृष्टिकोण एंव व्यवहार रुपी पेड़ का निर्धारण करता है| हम जैसा सोचते है वैसा बन जाते है (What we think we become) इसलिए कहा जाता है कि जैसे हमारे विचार होते है वैसा ही हमारा आचरण होता है|
यह हम पर निर्भर करता है कि हम अपने दिमाग रुपी जमीन में कौनसा बीज बौते है| थोड़ी सी चेतना एंव सावधानी से हम कांटेदार पेड़ को महकते फूलों के पेड़ में बदल सकते है|

डेविड एंव गोलियथ की कहानी

David and Goliath Bible Story in Hindi


बाइबिल की एक कहानी काफी प्रसिद्ध है| एक गाँव में गोलियथ नाम का एक ऱाक्षस था। उससे हर व्यक्ति डरता था एंव परेशान था। एक दिन डेविड नाम का भेंङ चराने वाला लङका उसी गाँव में आया जहाँ लोग राक्षस के आतंक से भयभीत थे। डेविड ने लोगों से कहा कि आप लोग इस राक्षस से लङते क्यों नही हो?


तब लोगों ने कहा – “वो इतना बङा है कि उसे मारा नही जा सकता”
डेविड ने कहा – “आप सही कह रहे है कि वह राक्षस बहुत बड़ा है| लेकिन बात ये नही है कि बङा होने की वजह से उसे मारा नही जा सकता, बल्कि हकीकत तो ये है कि वह इतना बङा है कि उस पर लगाया निशाना चूक ही नही सकता।“
फिर डेविड ने उस राक्षस को गुलेल से मार दिया। राक्षस वही था, लेकिन डेविड की सोच अलग थी।

कौनसे रंग का चश्मा पहना है? Positive or Negative

जिस तरह काले रंग का चश्मा पहनने पर हमें सब कुछ काला और लाल रंग का चश्मा पहनने पर हमें सब कुछ लाल ही दिखाई देता है उसी प्रकार नेगेटिव सोच से हमें अपने चारों ओर निराशा, दुःख और असंतोष ही दिखाई देगा और पॉजिटिव सोच से हमें आशा, खुशियाँ एंव संतोष ही नजर आएगा|
यह हम पर निर्भर करता है कि सकारात्मक चश्मे से इस दुनिया को देखते है या नकारात्मक चश्मे से| अगर हमने पॉजिटिव चश्मा पहना है तो हमें हर व्यक्ति अच्छा लगेगा और हम प्रत्येक व्यक्ति में कोई न कोई खूबी ढूँढ ही लेंगे लेकिन अगर हमने नकारात्मक चश्मा पहना है तो हम बुराइयाँ खोजने वाले कीड़े बन जाएंगे|

नकारात्मक से सकारात्मक की ओर:-

सकारात्मकता (Positivity) की शुरुआत आशा और विश्वास से होती है| किसी जगह पर चारों ओर अँधेरा है और कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा और वहां पर अगर हम एक छोटा सा दीपक जला देंगे तो उस दीपक में इतनी शक्ति है कि वह छोटा सा दीपक चारों ओर फैले अँधेरे को एक पल में दूर कर देगा| इसी तरह आशा की एक किरण सारे नकारात्मक विचारों को एक पल में मिटा सकती है|
नकारात्मकता को नकारात्मकता समाप्त नहीं कर सकती, नकारात्मकता को तो केवल सकारात्मकता ही समाप्त कर सकती है| इसीलिए जब भी कोई छोटा सा नकारात्मक विचार मन में आये उसे उसी पल सकारात्मक विचार में बदल देना चाहिए|
उदाहरण के लिए अगर किसी विद्यार्थी को परीक्षा से 20 दिन पहले अचानक ही यह विचार आता है कि वह इस बार परीक्षा (Exam) में उत्तीर्ण नहीं हो पाएगा तो उसके पास दो विकल्प है – या तो वह इस विचार को बार-बार दोहराए और धीरे-धीरे नकारात्मक पौधे को एक पेड़ बना दे या फिर उसी पल इस नेगेटिव विचार को पॉजिटिव विचार में बदल दे और सोचे कि कोई बात नहीं अभी भी परीक्षा में 20 दिन यानि 480 घंटे बाकि है और उसमें से वह 240 घंटे पूरे दृढ़ विश्वास के साथ मेहनत करेगा तो उसे उत्तीर्ण होने से कोई रोक नहीं सकता| अगर वह नेगेटिव विचार को सकारात्मक विचार में उसी पल बदल दे और अपने पॉजिटिव संकल्प को याद रखे तो निश्चित ही वह उत्तीर्ण होगा|
“सकारात्मक सोचना या न सोचना हमारे मन के नियंत्रण में है और हमारा मन हमारे नियन्त्रण में है| अगर हम अपने मन से नियंत्रण हटा लेंगे तो मन अपनी मर्जी करेगा और हमें पता भी नहीं चलेगा की कब हमारे मन में नकारात्मक पेड़ उग गए है|”

पढ़िए:  mango-tree - आम का पेड़

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free Subscribe करें.

Saturday, 6 May 2017

Don't miss..Jio 100% free data offer starts today!

It never seems to end from the Reliance Jio stable. Even before you come to terms with one offer, another one appears. That’s what makes you feel like a pampered king. Now, this one is a double data offer.

It never seems to end from the Reliance Jio stable. Even before you come to terms with one offer, another one appears. That’s what makes you feel like a pampered king. Now, this one is a double data offer.


On a monthly recharge of just Rs 309, buyers of S8 or S8+ will get 448GB 4G data over 8 months. This effectively means 2GB data per day, which is just the double of what you get under the ‘Dhan Dhana Dhan’ offer.
The offer, which starts from May 5 for 8 months, is only available for Jio users who have got themselves enrolled for the Prime membership.

हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free Subscribe करें.

Friday, 5 May 2017

अब इस नई जर्सी को पहने नजर आएंगे टीम इंडिया के खिलाड़ी

मुंबई- बी.सी.सी.आई. के सीईओ राहुल जौहरी ने नए स्पॉन्सर ओप्पो के साथ मिलकर टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च की है। जिसके बाद टीम इंडिया मैदान में अब नई जर्सी को पहने नजर आएगी। गौरतलब है कि इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को स्टार इंडिया स्पॉन्सर करती थी।


नए अनुबंध में स्मार्टफोन निर्माता चीनी कम्पनी 'ओप्पो' को मौका मिला है। बी.सी.सी.आई. और ओप्पो के बीच हुए इस करार के लिए ओप्पो 1079 करोड़ रुपए देगी। अनुबंध पांच साल का है। बोली में चाईनीज स्मार्टफोन कंपनी और वर्तमान में आईपीएल की स्पॉन्सर वीवो को पीछे करते हुए ओप्पो ने यह अनुबंध हासिल किया है।
कैसी है जर्सी, कितने गेम्स का कितना पैसा देगी और क्या कहा बीसीसीआई के सीईओ ने जानने के लिए पढ़िए ये स्टोरी-

 लॉन्चिंग

मुंबई के एक होटल में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी ने ओप्पो मोबाईल के इंडिया प्रमुख स्काई ली के साथ मिलकर नई जर्सी का अनावरण किया।

ऐसी है जर्सी

 नई जर्सी पुरानी की तरह ही है। बाहों में जहां डार्क ब्लू शेड है, वहीं सीने में और पीछे की ओर लाइट कलर है। कॉलर के पास से साईड बाहों तक तिरंगे के कलर की पट्टी बनी है। एक तरफ नाईकी का लोगो है तो दूसरी तरफ बीसीसीआई का चिन्ह।

इतना पैसा देगी ओप्पो


वेबसाईट के मुताबिक पांच साल के लिए यह डील 1079 करोड़ रुपए में हुई है। ओप्पो आईसीसी टूर्नामेंट में हर मैच के 1.56 करोड़ रुपए देगी, जबकि टीम इंडिया के साथ होने वाले द्विपक्षीय सीरीज के हर मैच के लिए 4.61 करोड़ रुपए देगी।

पहले थी स्टार इंडिया

 

भारतीय टीम की जर्सी को लेकर पूर्व स्पॉन्सर स्टार इंडिया का अनुबंद खत्म हो गया है।

कैसे हुई डील

 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओप्पो ने बोली में हिस्सा लिया था। पांच साल के इस अनुबंध के लिए वीवो ने जहां 155 मिलियन डॉलर का अॉफर दिया था, वहीं 162 मिलियन डॉलर के साथ ओप्पो ने यह डील अपने नाम कर ली।

यह भी पढ़ें - सोचने वाली बात है : इंटरनेट का मालिक कौन है? यहाँ मिलेगा इस सवाल का जवाब 


सौजन्य - IndiaToday

 

 क्या आपको नई जर्सी पसंद आई?


हर ताज़ा अपडेट पाने के लिए के फ़ेसबुक पेज को लाइक करें।

Share your friends & ऐसी ही नयी पोस्ट्स ईमेल में प्राप्त करें. It's Free Subscribe करें.


Popular Posts